-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Jagdeep Dhankhar Rss Event Narrative Speech Manmohan Vaidya Book Launch News
भगवान करे कोई नैरेटिव के चक्कर में… इस्तीफे के बाद पहली बार छलका पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ का दर्द
- Written By: सौरभ शर्मा
देश के पूर्व उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar ने अचानकर दिए इस्तीफे के बाद पहली बार खुले मंच से अपनी बात कहते हुए उन्होंने नैरेटिव के ऊपर कुछ ऐसा कह दिया कि जिसकी जमकर चर्चा हो रही है।

RSS के मंच से पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ छलका का दर्द
Former Vice President Speech: भोपाल के रवींद्र भवन में शुक्रवार की शाम एक बेहद खास कार्यक्रम हुआ, जिसमें पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप उपराष्ट्रपति धनखड़ के बयानों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। मौका था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनमोहन वैद्य की पुस्तक ‘हम और यह विश्व’ के विमोचन का। यहां पहुंचे जगदीप धनखड़ ने अपने संबोधन में कुछ ऐसा कह दिया जिससे हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भगवान करे कोई नैरेटिव के चक्कर में न फंसे। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने भाषण के लिए हिंदी के बजाय जानबूझकर अंग्रेजी भाषा को चुना और इसकी एक दिलचस्प वजह भी बताई जो अब चर्चा का विषय बन गई है।
धनखड़ ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि उन्होंने काफी विचार-विमर्श के बाद अंग्रेजी में बोलने का फैसला किया। उनका मानना था कि जो लोग समझना नहीं चाहते और हर हाल में छवि धूमिल करना चाहते हैं, उन्हें उनका सही मंतव्य तभी समझ आएगा जब वह उनकी ही खास भाषा में बात करेंगे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि वे नैरेटिव का शिकार बनाना चाहते हैं। उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद यह उनका पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम था, जहां उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने एक पुरानी कहावत का जिक्र करते हुए तंज कसा कि सोए हुए को तो जगाया जा सकता है, लेकिन जो जागकर भी सोने का नाटक कर रहा हो, उसे जगाना नामुमकिन है, भले ही बल प्रयोग कर लिया जाए।
फ्लाइट छूटे तो छूट जाए
संबोधन के दौरान एक दिलचस्प वाकया तब हुआ जब उनके सहयोगी ने उन्हें बीच में टोकते हुए याद दिलाया कि उनकी फ्लाइट का समय हो रहा है। इस पर धनखड़ ने तुरंत जवाब दिया कि वह फ्लाइट पकड़ने की चिंता में अपने कर्तव्य को नहीं छोड़ सकते। उन्होंने अफसोस जताया कि समय की कमी की वजह से उनका गला पूरी तरह नहीं खुल पाया। उन्होंने यह भी जोड़ा कि व्यक्तिगत तौर पर लड़ना मुश्किल होता है लेकिन एक संस्था लड़ सकती है। उन्होंने दुख जताया कि आज राष्ट्र के कॉन्सेप्ट को बहुत सीमित कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
टीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
सागर में कट्टे के साथ घूम रहा था युवक, मकरोनिया पुलिस ने दबोचा; बड़ी वारदात की आशंका टली
दमोह: 30 रुपए के विवाद में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार; अतुल को इसलिए उतारा था मौत के घाट
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
यह भी पढ़ें: BJP के आगे झुके नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी बने बिहार के गृह मंत्री; जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय
विरोध से बढ़ता है संघ का कद
कार्यक्रम में डॉ. मनमोहन वैद्य ने जगदीप धनखड़ को अपना अभिभावक बताया। वैद्य ने अपनी लेखन यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि एक घटना ने उनके भीतर के लेखक को जगाया। उन्होंने बताया कि जब पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को संघ के कार्यक्रम में बुलाया गया था, तो उनका भारी विरोध हुआ था। उसी बेवजह के विरोध को देखकर उन्होंने लिखना शुरू किया। उनका मानना है कि बेवजह विरोध करने से अंततः संघ का ही फायदा होता है। इस अवसर पर वृंदावन के श्री आनंदम धाम आश्रम के पीठाधीश्वर ऋतेश्वर महाराज और वरिष्ठ पत्रकार विष्णु त्रिपाठी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
Jagdeep dhankhar rss event narrative speech manmohan vaidya book launch news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Google Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM












