BJP के आगे झुके नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी बने बिहार के गृह मंत्री; जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

Bihar cabinet division: बिहार सीएम पद की कुर्सी Nitish Kumar के संभालने के अगले ही दिन मंत्रालयों का बंटवारा हो गया और गृह मंत्रालय भाजपा के पाले में गया, राज्य गृह मंत्री Samrat Chaudhary बन गए है।
BJP leader samrat-choudhary-becomes-home-minister-of-bihar
सम्राट चौधरी कांग्रेस बने बिहार के गृह मंत्री (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bihar cabinet division news: बिहार में NDA के पक्ष में आए प्रचंड बहुमत के बाद नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेते हुए मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल ली है और इसके एक दिन बाद ही बिहार के कैबिनेट का बंटवारा हो गया है जिसमें गृह मंत्रालय सम्राट चौधरी को दिया गया है नीतीश के इतिहास में यह विभाग पहली बार उनसे उचटकर भाजपा के पाले में चला गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ लेने के एक दिन बाद ही, शुक्रवार को यानि आज ही बिहार सरकार में विभागों का बंटवारा कर दिया गया। नई कैबिनेट में अहम होम विभाग डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिया गया है। चौधरी, जो BJP के बिहार में अहम और प्रमुख नेता है, अब उन्हें नीतीश सरकार में कानून-व्यवस्था और राज्य की पूरी अंदरूनी से लेकर बाहरी सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है।

20 साल में यह पहली बार है जब नीतीश कुमार ने होम विभाग अपने पास नहीं रखा है। इसके अलावा, BJP के सीनियर मंत्री रामकृपाल यादव को एग्रीकल्चर विभाग दिया गया है, जिसे सरकार के खास मंत्रालयों में से एक माना जाता है।

गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार सहित कुल 27 लोगो ने शपथ ली, लेकिन अभी सिर्फ 18 को ही विभाग बांटे गए हैं। बाकी मंत्रियों के विभागों पर अभी फैसला होना बाकी है, इस बात पर राजनीतिक हलकों में तीखी बहस छिड़ी हुई है।

जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

क्रमांक मंत्री विभाग
1 सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम) गृह मंत्री
2 विजय कुमार सिन्हा (डिप्टी सीएम) भूमि एवं राजस्व, खान एवं भूतत्व
3 विजय कुमार चौधरी जल संसाधन, भवन मंत्री
4 दिलीप जायसवाल उद्योग मंत्री
5 श्रवण कुमार ग्रामीण विकास कार्य, परिवहन मंत्री
6 अशोक चौधरी ग्रामीण कार्य मंत्री
7 विजयेंद्र यादव ऊर्जा मंत्री
8 मंगल पांडेय स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग
9 लेशी सिंह खाद्य उपभोक्ता मंत्री
10 नितिन नवीन पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास
11 मदन सहनी समाज कल्याण मंत्री
12 संतोष सुमन लघु जल संसाधन मंत्री
13 सुनील कुमार शिक्षा मंत्री
14 रामकृपाल यादव कृषि मंत्री
15 जमा खान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री
16 संजय टाइगर श्रम संसाधन विभाग
17 अरुण शंकर प्रसाद पर्यटन, कला संस्कृति मंत्री
18 रमा निषाद पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग
19 सुरेन्द्र मेहता पशु एवं मतस्य विभाग
20 नारायण प्रसाद आपदा प्रबंधन विभाग
21 लखेन्द्र पासवान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री
22 श्रेयसी सिंह सूचना, खेल मंत्री
23 संजय सिंह मंत्री
24 दीपक प्रकाश पंचायती राज मंत्री
25 प्रमोद कुमार चंद्रवंशी सहकारिता विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन
26 संजय पासवान मंत्री

बता दें कि इस विभाग को लेकर JDU और BJP में तमाम तरह की गहमागहमी की खबरें मीडिया के सामने आ रही थीं लेकिन अब उन तमाम खबरों पर ब्रेक लग चुका है 18 लोगों को मंत्रालयों का आवांटन किया जा चुका है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com