सिद्धारमैया CM पद से देंगे इस्तीफा! करीबी नेताओं के साथ कर रहे बड़ी बैठक, DK शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री?

Karnataka Power Shift: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ बैठक की, जिसके बाद जानकारी सामने आ रही है कि वे सीएम पद से इस्तीफा देने की तैयारी में हैं।
Siddaramaiah Resign
CM सिद्धारमैया (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

CM Siddaramaiah Resign: कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता साझेदारी को लेकर लगातार अटकलें लगाई जाती रही हैं। वहीं अब इंडिया टूडे ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सीएम पद से इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। हालांकि, अब तक राज्यसभा को लेकर सिद्धारमैया की सहमति नहीं मानी जा रही है। इस समय सिद्धारमैया अपने करीबी मंत्रियों के साथ अहम बैठक कर रहे हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि सिद्धारमैया से मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए कहा गया था। कांग्रेस हाईकमान ने उनको सीएम पद के बदले राज्यसभा भेजने की बात कही और दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी देने का आश्वासन भी दिया गया। वहीं अब डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की बात निकलकर सामने आ रही है।

कांग्रेस ने सत्ता परिवर्तन की बात नकारी

गौरतलब है कि मंगलवार को हुई मीटिंग के बाद केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज की बैठक में राज्यसभा चुनाव और एमएलसी चुनाव पर चर्चा हुई। वेणुगोपाल ने आगे कहा कि लोग जो अटकलें लगा रहे हैं, उसमें कोई सच्चाई नहीं है।

राज्य में ट्रांजिशन का फॉर्मूला तैयार

कांग्रेस पार्टी के अंदर चर्चा है कि कर्नाटक में सत्ता संतुलन बनाए रखने के लिए यह ट्रांजिशन प्लान बनाया गया है। इस प्लान के तहत सरकार में बदलाव भी होगा। साथ ही संगठन और सरकार के बीच संतुलन साधने की कोशिश भी शामिल है।

प्रियंका गांधी की अहम भूमिका

खबरों के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम में प्रियंका गांधी भी एक्टिव रूप से शामिल हैं और वह नेतृत्व परिवर्तन के लिए दबाव बना रही हैं। प्रियंका की भागीदारी से यह संकेत और मजबूत हुआ है कि ये फैसला शीर्ष स्तर पर लिया जा रहा है।

क्या होगा पार्टी का अगला कदम?

अब अगर सिद्धारमैया इस्तीफा देते हैं तो डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। साथ ही कांग्रेस कर्नाटक में नेतृत्व का एक नया चेहरा पेश करेगी। फिलहाल, इन सियासी घटनाक्रमों के बीच सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि सिद्धारमैया कब और क्या फैसला लेते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com