‘समझौते की प्रक्रिया पूरी हो गई है…’, राहुल गांधी-कार्तिकेय मामले में समझौता! अब कल आ सकता है बड़ा फैसला
Rahul Gandhi Defamation Case: एमपी हाई कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत की उम्मीद, कार्तिकेय चौहान मानहानि केस में समझौते की प्रक्रिया पूरी, राहुल गांधी के वकील ने कहा कि अब सिर्फ औपचारिकताएं शेष।
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
राहुल गांधी और कार्तिकेय चौहान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rahul Gandhi Vs Kartikey Chouhan Case: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा कार्तिकेय सिंह चौहान के बीच चल रहा मानहानि प्रकरण अब समाप्ति की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।
मंगलवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ में हुई सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अजय दुबे ने कोर्ट को बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब केवल औपचारिकताएं शेष हैं। इस घटनाक्रम के बाद लंबे समय से चल रहे इस मामले के जल्द खत्म होने की संभावना बढ़ गई है।
भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट के समन को दी गई चुनौती
दरअसल, भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी करते हुए उन्हें 25 जून को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। इसी समन को चुनौती देते हुए राहुल गांधी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मंगलवार को हुई सुनवाई में उनकी ओर से कोर्ट को बताया गया कि जिस बयान को लेकर विवाद खड़ा हुआ था, वह शिवराज सिंह चौहान और उनके पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान के संदर्भ में नहीं दिया गया था। साथ ही समझौते से जुड़े दस्तावेज भी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए। राहुल गांधी के वकील ने कोर्ट से अनुरोध किया कि समझौते की शेष औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए 10 से 12 दिन का समय प्रदान किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
PHOTOS: 1000 में सिर्फ 12 युवाओं को पक्की नौकरी…प्रयागराज में बोले राहुल गांधी; देखें संगम नगरी से तस्वीरें
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो…संगम नगरी में गरजे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज में उमड़ा युवाओं का सैलाब
15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन; उज्जैन की बेटी हेमलता को मिला ‘एट होम रिसेप्शन’ का निमंत्रण
बुधवार को फिर होगी सुनवाई, राहत पर रहेगा फोकस
मंगलवार की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के समक्ष अधीनस्थ न्यायालय का रिकॉर्ड भी प्रस्तुत किया गया। राहुल गांधी की ओर से अंतरिम राहत और ट्रायल कोर्ट में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट देने की मांग रखी गई। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत संबंधी आग्रह पर विचार करने के लिए प्रकरण को बुधवार के लिए पुनः सूचीबद्ध कर दिया। अब सभी की नजर अगली सुनवाई पर टिकी है, जहां कोर्ट के रुख और समझौते की औपचारिकताओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय सामने आ सकता है। यदि दोनों पक्षों के बीच समझौता अंतिम रूप ले लेता है, तो यह मानहानि प्रकरण जल्द ही समाप्त हो सकता है।
विवेक तन्खा और शिवराज सिंह चौहान के समझौते जैसी स्थिति
राजनीतिक गलियारों में इस मामले की तुलना पूर्व में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और शिवराज सिंह चौहान के बीच हुए विवाद से की जा रही है। उस मामले में भी दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद विवाद समाप्त हो गया था।
यह भी पढ़ें: इंदौर जनसुनवाई में मार्मिक दृश्य; बिजनौर से एम्बुलेंस में 1000 KM चलकर न्याय मांगने पहुंचीं 80 वर्षीय महिला
संसद परिसर में हुई मुलाकातों के बाद दोनों नेताओं ने मामले को खत्म करने का फैसला लिया था। अब राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान के मामले में भी इसी तरह का समाधान सामने आता दिखाई दे रहा है। सूत्रों के अनुसार दोनों पक्ष समझौते पर सहमत हैं और जल्द ही आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं।
