PHOTOS: 1000 में सिर्फ 12 युवाओं को पक्की नौकरी…प्रयागराज में बोले राहुल गांधी; देखें संगम नगरी से तस्वीरें
Rahul Gandhi Prayagraj visit: प्रयागराज दौरे पर राहुल गांधी ने छात्रों से कहा कि आप भारत की शक्ति हो, आप भारत की शान हो। उन्होंने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि 1,000 में से सिर्फ 12 लोगों को ही पक्की नौकरी मिलती है।
- Written By: अमन मौर्या
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान छात्रों को संबोधित किया और उनसे फीडबैक भी ली। इसी दौरान उन्होंने दावा किया कि प्रत्येक 1,000 युवाओं में से सिर्फ 12 को ही पक्की नौकरी मिलती है।
छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मेरे परिवार का घर प्रयागराज में था। मुझे यहां आकर बहुत खुशी होती है। यह शहर ज्ञान का केंद्र हुआ करता था। इलाहाबाद विश्वविद्यालय कभी देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक था। मैं यहां आपसे दर्द, डेटा और दौलत की बात करने आया हूं। हिंदुस्तान में 40 करोड़ युवा हैं, जो इस देश की ताकत हैं।
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द
आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो…संगम नगरी में गरजे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज में उमड़ा युवाओं का सैलाब
सिर्फ 5 रुपये के लिए हैवान बनी मां! मासूम को 3 दिन तक घर में किया कैद, गर्म चाकू से तलवों को दागा
उन्होंने कहा कि भारत के पास युवा भी हैं और दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा भी। हर भारतीय रोजाना एक गीगाबाइट डेटा इस्तेमाल करता है। भविष्य की तरक्की इसी डेटा और आपकी क्षमता से होगी। युवा और डेटा मिलकर ही 21वीं सदी की अर्थव्यवस्था बनाते हैं। देश के युवा पढ़ाई करते हैं, इसमें परिवारों का लाखों-करोड़ रुपया खर्च होता है। फिर सिस्टम एक सर्टिफिकेट देता है, लेकिन उससे आपको रोजगार नहीं मिलता है। 1,000 में से सिर्फ 12 लोगों को ही पक्की नौकरी मिलती है।
राहुल गांधी ने छात्रों से कहा, आप भारत की शक्ति हो, आप भारत की शान हो। उन्होंने कहा कि भारत की युवा आबादी देश की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल देश के निर्माण में होना चाहिए। उन्होंने युवाओं के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर भी सवाल उठाया। राहुल ने कहा कि युवाओं को लगातार रील देखने और बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और यह 21वीं सदी का एक तरह का नशा बन गया है।
इसी बीच, बातचीत के दौरान एक छात्र ने राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आभार जताया। छात्र ने यूपी में हुए पेपर लीक के बारे में भी विस्तार से बताया। एक छात्र ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। इसमें 2017 दरोगा भर्ती परीक्षा, 2018 यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, 2020-21 यूपी एसआई भर्ती परीक्षा, 2022 लेखपाल भर्ती परीक्षा और 2023 यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शामिल हैं।
