आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो…संगम नगरी में गरजे राहुल गांधी, छात्रों की गूंज में उमड़ा युवाओं का सैलाब
Chhatron Ki Goonj In Prayagraj: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रयागराज में छात्रों को संबोधित किया। 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं को देश की असली शक्ति बताया।
- Written By: अमन मौर्या
राहुल गांधी (सोर्स- @INCIndia)
Rahul Gandhi Prayagraj Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज दौरे पर हैं। प्रयागराज में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मैं दर्द, डेटा, दौलत की बात करना चाहता हूं। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं आपसे इन तीन चीजों पर बात करना चाहता हूं। ये आप हैं, भारत की शान हैं, आप भारत की शक्ति हैं, आप भारत की स्ट्रेंथ हैं। आगे राहुल ने कहा कि जब मैं कहता हूं कि आप भारत की शक्ति हैं, भारत की स्ट्रेंथ हैं, तो मैं भीड़ की बात नहीं कर रहा हूं। मैं हर नागरिक, हर युवा की बात कर रहा हूं।
संगम नगरी प्रयागराज पहुंचने पर राहुल गांधी का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रयागराज में राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहें हैं। कार्यक्रम में राहुल ने छात्रों से कहा कि आप भारत की ताकत और गौरव हैं; जब मैं यह कहता हूं तो मैं हर भारतीय नागरिक की बात करता हूं।
मैं दर्द, डाटा और दौलत की बात करने आया: राहुल गांधी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज मैं आपसे दर्द, डाटा और दौलत की बात करने आया हूं। हिंदुस्तान में 40 करोड़ युवा हैं, जो इस देश की ताकत हैं। इसलिए 21वीं सदी में देश दो चीजों के कारण आगे बढ़ सकता है- युवाओं की ताकत और युवाओं का डाटा। युवा + डाटा = 21वीं सदी की इकॉनमी।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 5 रुपये के लिए हैवान बनी मां! मासूम को 3 दिन तक घर में किया कैद, गर्म चाकू से तलवों को दागा
रंगे हाथ पकड़े गए राहुल गांधी… E20 विवाद पर विनोद तावड़े का जबरदस्त प्रहार, खोली दावों की पोल
कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, कांवड़ियों पर की भारी पुष्प वर्षा
गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा- PDA में P का मतलब पिछड़ा या पंडित? अखिलेश यादव पर बीजेपी-बसपा का बड़ा हमला
- आपके डाटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं है
- डाटा से AI बनाया जा सकता है, लेकिन AI से डाटा नहीं बनाया जा सकता
आज मैं आपसे दर्द, डाटा और दौलत की बात करने आया हूं। हिंदुस्तान में 40 करोड़ युवा हैं, जो इस देश की ताकत हैं। इसलिए 21वीं सदी में देश दो चीजों के कारण आगे बढ़ सकता है 👇 1. युवाओं की ताकत
2. युवाओं का डाटा युवा + डाटा = 21वीं सदी की इकॉनमी • आपके डाटा के बिना AI का कोई… pic.twitter.com/yQssCYHmE8 — Congress (@INCIndia) August 8, 2026
उंगलियों पर गिनाई पेपर लीक समस्या
मंच पर एक युवा ने राहुल गांधी का धन्यवाद करते हुए यूपी में पेपर लीक की समस्या पर अपनी बात रखी। युवा ने कहा, जब से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं, तब से लगातार पेपर लीक हो रहा है। इन सभी पेपर लीक के मामले मैं उंगलियों पर गिना सकता हूं।
जैसे-
- 2017 दरोगा भर्ती परीक्षा – पेपर लीक
- 2018 यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा – पेपर लीक
- 2020-21 यूपी SI भर्ती परीक्षा – पेपर लीक
- 2022 लेखपाल भर्ती परीक्षा – पेपर लीक
- 2023 RO/ARO भर्ती परीक्षा – पेपर लीक
- 2023 यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा – पेपर लीक
राहुल गांधी जी, मैं आपका धन्यवाद करना चाहता हूं, क्योंकि आप हम छात्रों और युवाओं की आवाज उठा रहे हैं। देश के युवा आपके साथ हैं। जब से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं, तब से लगातार पेपर लीक हो रहा है। इन सभी पेपर लीक के मामले मैं उंगलियों पर गिना सकता हूं।… pic.twitter.com/n1cBXPfZIC — Congress (@INCIndia) August 8, 2026
ये भी पढ़ें- चीन-पाक के एयरबेस अब भारत के निशाने पर, फ्रांस की सीक्रेट डील से कांपे दुश्मन, जानें क्या है FCAS प्रोजेक्ट
प्रयागराज को बताया ज्ञान का सेंटर
छात्रों की गूंज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अपने घर को याद करते हुए कहा कि मेरे परिवार का घर प्रयागराज में था। मुझे यहां आकर बहुत खुशी होती है। ये शहर Knowledge का सेंटर हुआ करता था।
