‘कब तक फोन बंद रखेगा’, जबलपुर में BSF के रिटायर्ड जवान ने की खुदकुशी; फोन में मिला महिला का धमकी भरा ऑडियो
Jabalpur News: रिटायर्ड BSF जवान ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं अपनी जिंदगी का सफर तय करते-करते अब थक गया हूं। मृतक के फोन में मिला महिला का धमकी भरा ऑडियो
- Written By: सजल रघुवंशी
रिटायर्ड बीएसएफ जवान ने की आत्महत्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jabalpur BSF Retired Soldier Suicide Case: अपनी जिंदगी से परेशान होकर बीएसएफ से सेवानिवृत्त 69 वर्षीय शिवकुमार श्रीवास्तव ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा कि वह जीवन की चुनौतियों से थक चुके हैं और यह कदम अपनी इच्छा से उठा रहे हैं, जिसकी जिम्मेदारी वे स्वयं लेते हैं। साथ ही उन्होंने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने और थाना प्रभारी से किसी को परेशान न करने की अपील की।
यह घटना कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम कूड़न की है। बुधवार सुबह उनका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई पूजा उपाध्याय ने टीम के साथ शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट के अलावा मोबाइल फोन में एक महिला से जुड़ा ऑडियो भी मिला है। दोनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बीएसएफ से रिटायर्ड हुए थे शिवकुमार
शिवकुमार ने में लंबे समय तक सेवा दी और देश के विभिन्न राज्यों में पदस्थ रहे। सेवानिवृत्ति के बाद वह जबलपुर में रहने लगे थे। वह मूल रूप से भेड़ाघाट के निवासी थे। करीब दो साल पहले वह अपने परिवार के साथ कूड़न गांव में आकर बस गए थे। उनके परिवार में बेटा और बहू हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
दतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
रीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
उज्जैन के इस मंदिर में 15 नहीं बल्कि 11 अगस्त को मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस; जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
फोन में मिला महिला का धमकी भरा ऑडियो
दरअसल, मध्य प्रदेश पुलिस (कटंगी) अब उस महिला की पहचान में जुट गई है। जिसका धमकी भरा ऑडियो मृतक के फोन में मिला है। साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मृतक और उस महिला के बीच क्या संबंध था। ऑडियो में महिला धमकाते हुए कह रही है कि आखिर कब तक फोन बंद रखेगा, खुद को बहुत चालाक समझ रहा है। कभी न कभी तो उसे फोन चालू करना ही पड़ेगा। उसने धमकी दी कि उसे घर से निकालकर सबक सिखाएगी। साथ ही यह भी कहा कि वह पहले आत्महत्या की बात कर रहा था, अब तक नहीं की लेकिन ऐसी बेइज्जती करेगी कि उसे ऐसा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़े।
यह भी पढ़ें: ‘प्रदेश की जनता जवाबदेही चाहती है…’, MP में बढ़ा सियासी पारा! जीतू पटवारी ने गिनाए सरकार के ‘फेलियर’
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्ट मार्टम कराया गया और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शिवकुमार के मोबाइल फोन में एक महिला का ऑडियो मिला है, जिसकी फिलहाल जांच की जा रही है।
