रीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Rewa Robbery Case: रीवा के चोरहटा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, परिवार गया था रिश्तेदारी में, पीछे से ताले तोड़कर 5-6 लाख के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पार।
- Reported By: अर्पित पाण्डेय | Edited By: सजल रघुवंशी
रीवा चोरी कांड (सोर्स- नवभारत लाइव)
Burglars Steal Jewellery Worth Lakhs Rewa: रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत करहिया नंबर-1 में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर के मुख्य दरवाजे और चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे।
जानकारी के अनुसार, तीन कमरों के ताले तोड़ते हुए अलमारी व बक्सों में रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर चोर फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिश्तेदारी में गया था परिवार, पड़ोसियों ने दी सूचना
जानकारी के अनुसार, फरियादी अपने परिवार के साथ 3 अगस्त को रिश्तेदारी में गया हुआ था। अगले दिन 4 अगस्त की सुबह पड़ोसियों ने घर के मुख्य दरवाजे और चैनल गेट का ताला टूटा हुआ देखा। स्थिति संदिग्ध लगने पर उन्होंने तुरंत परिवार को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार वापस घर पहुंचा, जहां अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के कई कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन के इस मंदिर में 15 नहीं बल्कि 11 अगस्त को मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस; जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
मध्य प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की तैयारी तेज, मंत्री इंदर सिंह परमार बोले- जल्द होगा निर्णय
डॉग ‘लक्की’ ने सुलझाए दो अंधे कत्ल; डॉग हैंडलर अखिलेश चंद्रवंशी को SP ने ₹10 हजार से किया सम्मानित
13 साल से पैरालिसिस पीड़ित मरीज को बनाया निशाना; 2 घंटे के फर्जी इलाज के बाद थमाया ₹3.35 लाख का बिल
अलमारी और बक्सों को खंगाल ले गए बदमाश
पीड़ित परिवार के मुताबिक चोरों ने तीन कमरों में रखी अलमारी और बक्सों को खंगाल डाला। बदमाश सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 5 से 6 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। क्षेत्र में दिनदहाड़े या रात के समय हुई इस बड़ी चोरी से स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है।
पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम
घटना की जानकारी मिलते ही चोरहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
यह भी पढ़ें: उज्जैन के इस मंदिर में 15 नहीं बल्कि 11 अगस्त को मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस; जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
इसके अलावा रीवा पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
