मध्य प्रदेश में ऑर्गन ट्रांसप्लांट को बढ़ावा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने दिए बड़े संकेत

Madhya Pradesh News: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला का बड़ा एलान, MP में ऑर्गन ट्रांसप्लांट को मिलेगा बढ़ावा, डोनर्स को मिलेगा 'गार्ड ऑफ ऑनर'। आयुष्मान योजना में बढ़ेंगे पैकेज।
Mp Deputy Cm Rajendra Shukla Aiims Bhopal Organ Transplant Expansion Plans
राजेंद्र शक्ला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Deputy CM MP News: मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला से कहा कि राज्य में ऑर्गन ट्रांसप्लांट पर खास जोर है क्योंकि यह प्रयास कई लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है। एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल से राजेंद्र शुक्ला ने प्रदेश में ऑर्गन ट्रांसप्लांट गतिविधियों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में ऑर्गन ट्रांसप्लांट गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार सतत प्रयास कर रही है। ऑर्गन डोनर्स को 'गार्ड ऑफ ऑनर' प्रदान कर तथा उनके परिजनों को 26 जनवरी एवं 15 अगस्त के अवसर पर सार्वजनिक रूप से सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

राजेंद्र शुक्ला ने क्या कहा?

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला कहा कि ऑर्गन डोनेशन से हम कई जिंदगियों में आशा का नया प्रकाश ला सकते हैं। आमजन में ऑर्गन डोनेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर जन-जागरूकता अभियान, कार्यशालाएं एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग इस पुनीत कार्य से जुड़ सकें। उन्होंने एम्स द्वारा अब तक किए गए ऑर्गन ट्रांसप्लांट सेवाओं एवं जागरूकता गतिविधियों की सराहना भी की और निदेशक प्रो. डॉ. मधाबानंद कर सहित समस्त प्रतिनिधिमंडल को सम्मानित किया।

बैठक में हुई इन विषयों पर चर्चा

बैठक में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत किडनी ट्रांसप्लांट पैकेज में वृद्धि करने और हार्ट एवं लंग ट्रांसप्लांट को शामिल करने के विषय पर चर्चा हुई। साथ ही प्रत्यारोपण सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। अंग प्राप्ति प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने के लिए संभावित ब्रेन-डेड डोनर्स की समय पर पहचान एवं त्वरित रेफरल प्रणाली को मजबूत करने पर तकनीकी सहयोग के विषयों पर विमर्श किया गया। इस दिशा में प्रदेश के शासकीय अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु एक साझा डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने का सुझाव भी रखा गया, जिससे अंग प्राप्ति एवं प्रत्यारोपण की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित हो सके।

सरकरा द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदार करने का दिया आश्वासन

उप मुख्यमंत्री शुक्ला ने कहा कि अंग प्रत्यारोपण प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने एवं जागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्राप्त सुझावों पर शीघ्र यथोचित कार्यवाही की जाएगी। बैठक में प्रत्यारोपण सर्जरी में आधुनिक तकनीकों, विशेष रूप से रोबोटिक सर्जरी के विस्तार पर भी चर्चा हुई, जिससे उपचार की गुणवत्ता और सफलता दर में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

एम्स की टीम ने हार्ट ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट में अब तक की गई प्रगति, लंग ट्रांसप्लांट सेवाओं के विस्तार तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्रस्तुत की। उप मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की ओर से इन सेवाओं के विस्तार हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com