इंदौर में ‘वॉटर पॉलिटिक्स’, महापौर सचिवालय के बाहर पानी बहाने का VIDEO वायरल, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
Indore Water Crisis: महापौर सचिवालय के बाहर नगर निगम के टैंकर से सड़क की सफाई किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद BJP और कांग्रेस के बीच सियासी विवाद शुरू हो गया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Indore Mayor Secretariat Water Controversy: इंदौर में महापौर सचिवालय के बाहर नगर निगम के टैंकर से सड़क की सफाई किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शहर के कई इलाकों में लोग पेयजल संकट से परेशान हैं, जबकि महापौर कार्यालय के बाहर पानी बहाकर सफाई कराई जा रही है।
कांग्रेस ने इसे पानी की बर्बादी बताते हुए सवाल उठाए कि जब आम जनता से जल संरक्षण की अपील की जा रही है, तब इस तरह पानी का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है। वहीं महापौर पक्ष ने सफाई देते हुए कहा कि सड़क धोने के लिए पीने योग्य पानी नहीं, बल्कि ट्रीटेड वॉटर का उपयोग किया गया है। महापौर ने कांग्रेस पर मामले को राजनीतिक रंग देने और ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस ने उठाए सवाल, महापौर पर साधा निशाना
वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम और महापौर पर निशाना साधा। कांग्रेस ने इसे पानी की बर्बादी बताते हुए कहा कि शहर में जल संकट गहराता जा रहा है और दूसरी ओर सड़क धुलाई के लिए पानी बहाया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करी
सम्बंधित ख़बरें
सुंदरकांड पाठ बना सियासी मुद्दा, भाजपा बोली- आस्था नहीं, वोट की राजनीति कर रहे केजरीवाल
ठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
इंदौर में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव- ‘पेड़ भी करते हैं तपस्या’, पौधारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने का की अपील
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
इंदौर की जनता बाल्टी लेकर पानी खोज रही है… और इंदौर महापौर “सचिवालय” की धुलाई में व्यस्त है। जब शहर बूंद-बूंद को तरस रहा हो, तब ऐसा प्रदर्शन जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। इंदौर की जनता सब देख रही है। #congressvicharvibhagmp #जनचौपाल #नगर_निगम #जल_संकट #indore… pic.twitter.com/4jSL8DxGlj — Shailendra Patel (@shailendrapinc) May 27, 2026
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सफाई देते हुए क्या कहा?
मामले पर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस पर ओछी और हल्केपन की राजनीति करने का आरोप लगाया है। महापौर ने कहा कि सड़क की सफाई में पीने के पानी का नहीं बल्कि ट्रीटेड वॉटर का उपयोग किया गया था। उनके अनुसार सचिवालय के बाहर डिसिल्टिंग मशीन से ड्रेनेज सफाई के बाद फैली गंदगी और डॉग वेस्ट को साफ करने के लिए ट्रीटेड वॉटर का इस्तेमाल किया गया। महापौर ने कहा कि नगर निगम लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि निर्माण कार्य, सफाई और अन्य गैर-पीने योग्य कामों में ट्रीटेड वॉटर का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम टैंकरों के माध्यम से ट्रीटेड वॉटर उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।
कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ राजनीति कर रही – महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी केवल राजनीतिक उद्देश्य से वीडियो वायरल कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न डिसिल्टिंग मशीन देखी और न यह समझने की कोशिश की कि उपयोग किया गया पानी ट्रीटेड था। महापौर ने यह भी कहा कि उनके घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता कैमरे लेकर खड़े रहते हैं ताकि किसी भी बात को राजनीतिक मुद्दा बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें: लक्ष्य से पार निकला MP: 13 लाख से अधिक किसानों से खरीदा 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं; मोहन सरकार की बड़ी कामयाबी
पानी के मुद्दे पर बढ़ी सियासत
इंदौर में पहले से पानी संकट को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। कांग्रेस लगातार जल आपूर्ति को लेकर नगर निगम को घेर रही है, वहीं अब वायरल वीडियो के बाद यह मुद्दा और ज्यादा राजनीतिक रंग लेता दिखाई दे रहा है।
