नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Indore drugs case: इंदौर ड्रग्स केस में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी पर लगे आरोपों पर महिला मित्र का बड़ा खुलासा, पुलिस की अंतरराज्यीय जांच और राजनीति से जुड़े तमाम पहलू।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Congress Leader Jitu Patwari’s Brother Nana Patwari Drug Case: इंदौर के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स मामले में क्राइम ब्रांच की एंट्री के बाद राज्य की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस मामले में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। हालांकि, खुद को नाना पटवारी की करीबी दोस्त बताने वाली एक महिला ने एसपी ऑफिस पहुंचकर इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज किया है और उन्हें पूरी तरह निराधार बताया है। महिला का दावा है कि नाना पटवारी निर्दोष हैं और उन्हें किसी राजनीतिक साजिश के तहत मोहरा बनाया जा रहा है।
दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि शहर के रायनगर क्षेत्र में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर इस अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क के तार गुजरात तक जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और इसमें संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं इस पूरे मामले पर जीतू पटवारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक प्रतिशोध के लिए अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उनके भाई का इस मामले में कोई लेना-देना नहीं है। और यह कि सरकार झूठी एफआईआर, “अवैध कॉलोनियों” से संबंधित नोटिस और गोदाम निरीक्षणों के माध्यम से उसके परिवार को निशाना बना रही है।