Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव- ‘पेड़ भी करते हैं तपस्या’, पौधारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने का की अपील

Mohan Yadav News: CM मोहन यादव ने BSF परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने और नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों के साहस की सराहना की। जवानों को सम्मान राशि देने की घोषणा भी की।

  • Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 12, 2026 | 06:27 PM

पौधरोपण करते सीएम (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

CM Mohan Yadav Plantation Campaign : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर बीएसएफ परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की भूमिका पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने प्रदेशवासियों से “पानी बचाओ, पेड़ लगाओ” अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश नदियों का मायका है और यहां से देश की कई प्रमुख नदियों का उद्गम होता है। उन्होंने अल नीनो जैसी जलवायु चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह ऋषि-मुनियों ने तपस्या कर मानव समाज का मार्गदर्शन किया, उसी तरह पेड़ भी मानव जीवन को बचाने के लिए तपस्या करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है।

22 लाख पौधे लगाने के लिए स्थान चिन्हित

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश में साढ़े 22 लाख पौधे लगाने के लिए स्थान चिन्हित किए जा चुके हैं। पथरीली और बंजर जमीन पर भी बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए 51 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य भी साझा किया।

सम्बंधित ख़बरें

मुरैना जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

महाकाल सवारी में VIP घेरे पर मेयर के तीखे सवाल, CM-कलेक्टर को लिखा पत्र, पूछा- आम श्रद्धालु कैसे करेंगे दर्शन?

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO

रायसेन में तालिबानी बर्बरता: मोटर चोरी के शक में 2 युवकों को खंभे से बांधकर पीटा, करंट लगाया, 2 आरोपी अरेस्ट

राम-लक्ष्मण की जोड़ी

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री प्रह्लाद पटेल की कार्यशैली की सराहना करते हुए दोनों को “राम-लक्ष्मण की जोड़ी” बताया। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद पटेल का व्यक्तित्व और उनके कार्य दोनों ही बड़े हैं तथा उन्होंने प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

अंतिम चरण में नक्सलवाद

मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार की नीति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली हमले के दौरान बीएसएफ के जवान रवि चौहान और रामेंद्र सिंह के साहस का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों जवान लगभग 60 प्रतिशत तक घायल होने के बावजूद अपने 40 साथियों की जान बचाने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें : नर्मदापुरम नगर पालिका में 7.78 करोड़ के घोटाले का आरोप, राजस्व वसूली में हेराफेरी, दो कर्मचारियों पर FIR

दी जाएगी 2-2 लाख रुपए की सम्मान राशि

उनके अदम्य साहस के सम्मान में मुख्यमंत्री ने दोनों जवानों को दो-दो लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण देने वाली संस्था को भी दो लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया। कार्यक्रम में पौधारोपण अभियान में सहयोग करने वाले एमआईसी सदस्य मनीष मामा का सम्मान भी किया गया। वहीं मुख्यमंत्री ने इंदौर महापौर से भविष्य में बैठकों में नियमित रूप से शामिल होने की अपेक्षा भी जताई।

Cm mohan yadav bsf plantation drive naxalism environment message

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 06:27 PM

Topics:  

  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • Mohan Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.