इंदौर में पानी संकट पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ‘गुमशुदा पानी’ की FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे नेता
Congress Protest Over Water Crisis: इंदौर में भीषण गर्मी के बीच कई वार्डों में पानी सप्लाई नहीं हो रही है। कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए गुमशुदा पानी की FIR दर्ज कराने को लेकर थाने में तहरीर दी।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
आवेदन देते कांग्रेसी (फोटो सोर्स- नवभारत)
Indore Water Crisis News: इंदौर में जल संकट को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। वार्ड क्रमांक 65 और 66 में पानी की गंभीर किल्लत के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और स्थानीय रहवासियों ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी जूनी इंदौर थाने पहुंचे और ‘गुमशुदा पानी’ की FIR दर्ज करने की मांग करते हुए थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में नलों, टंकियों और पाइप लाइनों से पानी की नियमित आपूर्ति पूरी तरह बंद है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कई परिवारों को मजबूरी में निजी टैंकरों से महंगे दामों पर पानी खरीदना पड़ रहा है।
नगर निगम पर गंभीर आरोप
इंदौर जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल और ब्लॉक क्रमांक 14 अध्यक्ष गिरीश जोशी ने इंदौर नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पानी की आपूर्ति बंद होने के बावजूद नागरिकों से जलकर और पानी के बिल लगातार वसूले जा रहे हैं, जो जनता के साथ अन्याय है। प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि जब घरों तक पानी ही नहीं पहुंच रहा, तो शहर का पानी आखिर जा कहां रहा है? इस मुद्दे पर उन्होंने प्रशासन से तत्काल जवाब देने की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर ट्रस्ट को कांग्रेस का पत्र, दान मामले के आरोपियों के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग
बारिश में भी भरे जाएंगे सड़कों के गड्ढे: नई रोड रिपेयर तकनीक का लाइव ट्रायल, 3 घंटे में सड़क होगी चालू
Pune Water Crisis: बांधों में बचा सिर्फ 3.60 TMC पानी, PMC करा सकती है कृत्रिम वर्षा; 2 जुलाई को नो-वाटर
इंदौर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, आरोपी के ठिकाने से ड्रग्स, कैश और कारतूस बरामद
ये भी पढ़ें : MP में रिकॉर्ड गर्मी का दौर शुरू: 4 दिन तक लू का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पारा 44 डिग्री के पार
जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में मांग की गई कि मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही वार्ड 61, 65 और 66 में तुरंत नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने और प्रभावित नागरिकों को जलकर एवं पानी के बिल में राहत देने की मांग भी रखी गई। कांग्रेस का यह अनोखा विरोध प्रदर्शन शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां ‘गुमशुदा पानी’ की FIR की मांग ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है।
