Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राम मंदिर ट्रस्ट को कांग्रेस का पत्र, दान मामले के आरोपियों के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग

Indore Congress Demands:इंदौर कांग्रेस के नेताओं ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पत्र लिखकर राम मंदिर दान मामले में आरोपों के घेरे में आए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Reported By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jun 30, 2026 | 10:00 AM

इंदौर शहर कांग्रेस कार्यालय (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Indore Congress Sends Letter: राम मंदिर दान मामले को लेकर इंदौर कांग्रेस सेवादल ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ने ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को पत्र भेजकर आरोपों के घेरे में आए लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।

इंदौर से उठी मांग, ट्रस्ट अध्यक्ष को भेजा गया पत्र

कांग्रेस नेताओं ने पत्र में कहा है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। देशभर के लोगों ने अपनी श्रद्धा और समर्पण के साथ मंदिर निर्माण के लिए दान दिया था। ऐसे में यदि दान राशि में किसी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी के आरोप सामने आते हैं, तो यह केवल आर्थिक अनियमितता नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं और विश्वास के साथ गंभीर विश्वासघात है।

आजीवन प्रवेश प्रतिबंध की मांग

पत्र में कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि दान मामले में आरोपों के दायरे में आए आठों आरोपियों के साथ-साथ ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, पूर्व सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा और उनके परिवारजनों के राम मंदिर में प्रवेश पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जाए। इसके अलावा उन्हें ट्रस्ट की सभी जिम्मेदारियों से स्थायी रूप से अलग कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

सीधी कलेक्ट्रेट में हाईवोल्टेज ड्रामा: नशे में SDM कोर्ट तक बुलेट ले गया अधिवक्ता, पुलिस ने हिरासत में लिया

CM मोहन यादव ने मुरैना की 440 मेगावॉट सोलर परियोजना को बताया युगांतरकारी,कहा- ऊर्जा क्षेत्र में नया इतिहास

रतलाम: नाबालिग का पीछा करने वाले युवक ने तलवार दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, वायरल हुआ वीडियो

बारिश में भी भरे जाएंगे सड़कों के गड्ढे: नई रोड रिपेयर तकनीक का लाइव ट्रायल, 3 घंटे में सड़क होगी चालू

कांग्रेस का कहना है कि इससे मंदिर की गरिमा बनी रहेगी और श्रद्धालुओं का विश्वास मजबूत होगा।

रामलला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र

विवेक खंडेलवाल ने कहा कि रामलला का दरबार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। जिन लोगों पर भगवान श्रीराम के नाम पर प्राप्त दान को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं, उन्हें नैतिक रूप से राम मंदिर में प्रवेश का अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट को राम भक्तों की भावनाओं का सम्मान करते हुए कठोर और पारदर्शी निर्णय लेना चाहिए।

यह भी पढें:नेता प्रतिपक्ष के पदभार ग्रहण में कांग्रेस पार्षदों की नाराजगी आई सामने, कई पार्षदों ने बनाई दूरी

मंदिर की गरिमा बनाए रखने पर जोर

इंदौर के दोनों कांग्रेस नेताओं ने अपने पत्र में कहा कि राम मंदिर की पवित्रता, पारदर्शिता और करोड़ों श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उनका कहना है कि यदि आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाती है तो इससे न केवल मंदिर की गरिमा बनी रहेगी बल्कि श्रद्धालुओं का भरोसा भी मजबूत होगा।

Congress letter ram temple trust lifetime ban demand donation case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 10:00 AM

Topics:  

  • Ayodhya Ram Mandir
  • Champat Rai
  • Indore News
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.