Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, आरोपी के ठिकाने से ड्रग्स, कैश और कारतूस बरामद

Indore Crime News: इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ब्राउन शुगर, गांजा, नकद रूपए और जिंदा कारतुस बरामद हुए ।

  • Reported By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jun 30, 2026 | 07:34 AM

जप्त सामग्री और कैश के साथ द्वाराकापूरी थाना पुलिस (फोटो सोर्स -नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Indore Smuggler Arrested: इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की द्वारकापुरी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के ठिकाने से 270 ग्राम ब्राउन शुगर, 8 किलो गांजा, 19 लाख रुपये नकद, 22 जिंदा कारतूस, नोट गिनने की मशीन और ड्रग्स की पुड़िया बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है।

पैडलर से मिली जानकारी के बाद पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार 22 जून को लकी नाथ नामक आरोपी से 16 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई थी। पूछताछ में उसने बताया कि उसे यह नशीला पदार्थ चेतन नाथ सप्लाई करता था। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने बैक-ट्रैकिंग करते हुए द्वारकापुरी निवासी 36 वर्षीय चेतन नाथ को गिरफ्तार किया।

राजस्थान से लाता था ब्राउन शुगर

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह ब्राउन शुगर राजस्थान के प्रतापगढ़ से लाता था। पुलिस इस सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य तस्करों की पहचान करने में जुटी है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

MP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 50 जिलों में आंधी-वर्षा की चेतावनी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO

मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार; ‘सुमन पंचायत’ योजना का शुभारंभ और AMR एक्शन प्लान लागू

भोपाल में जीतू पटवारी का महा-ऐलान; हर पंचायत में तैनात होंगे 5 ‘किसान न्याय योद्धा’

बहन के साथ मिलकर चला रहा था नशे का कारोबार

जांच में सामने आया कि चेतन नाथ पिछले कई वर्षों से अपनी बहन सीमा नाथ के साथ मिलकर ब्राउन शुगर और गांजे की तस्करी कर रहा था। अप्रैल में जेल से छूटने के बाद उसने फिर से ड्रग्स की सप्लाई शुरू कर दी और अपने साथियों के जरिए इंदौर शहर में नेटवर्क संचालित कर रहा था।

यह भी पढें:बिना अनुमति चल रही हाउस पार्टी पर पुलिस का छापा, 5 आयोजकों पर केस दर्ज

17 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज

पुलिस के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में इंदौर के अलग-अलग थानों में 17 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह राजेंद्र नगर और धार जिले के नौगांव थाने के मामलों में भी फरार चल रहा था। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और पूरे ड्रग्स नेटवर्क की जांच कर रही है।

Indore dwarkapuri drug smuggler brown sugar ganja cash seized

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 07:34 AM

Topics:  

  • Crime
  • Drug Seized
  • Indore News
  • Madhya Pradesh
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.