Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

“सोनम को सजा न मिलने से बढ़ा सिया का हौसला”, इंदौर से पुणे तक गूंजी चीख; राजा रघुवंशी की मां का भावुक बयान

Uma Raghuvanshi On Ketan Agarwal Death: पुणे मर्डर केस पर इन्दौर के राजा रघुवंशी की मां का भावुक बयान, बोलीं कि सोनम को कड़ी सजा न मिलने से बढ़ा सिया का हौसला, मेरे पुराने घाव फिर हरे हो गए।

  • Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 25, 2026 | 08:34 PM

राजा रघुवंशी की मां का भावुक बयान (सोर्स- नवभारत डिजाइन)

Follow Us
Follow Us:

Raja Raghuvanshi Mother Statement: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मामले को लेकर इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के पीड़ित परिवार की प्रतिक्रिया सामने आई है। राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने मामले पर भावुक बयान देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं उनके पुराने जख्मों को फिर से ताजा कर देती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनम को सख्त सजा नहीं मिलने से दूसरी लड़कियों का हौसला बढ़ रहा है और इसी वजह से ऐसे अपराधों को बढ़ावा मिल रहा है।

राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने पुणे के केतन अग्रवाल मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि सिया ने यह कदम सोनम से प्रेरित होकर उठाया है। उनका कहना है कि जब किसी चर्चित मामले में आरोपी को जल्दी राहत मिलती दिखाई देती है, तो दूसरे लोगों को भी कानून का डर कम हो जाता है।

राजा रघुवंशी की मां ने कही बड़ी बात

उमा रघुवंशी ने कहा कि सोनम को देखकर सिया गोयल को लगा होगा कि वह भी कुछ समय बाद बाहर आ जाएगी और उसे बचाने वाले लोग मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि यदि पहले मामलों में दोषियों को समय पर और कड़ी सजा मिलती, तो शायद किसी अन्य व्यक्ति की ऐसी घटना को अंजाम देने की हिम्मत नहीं होती।

सम्बंधित ख़बरें

उज्जैन में काम से लौट रहे युवकों पर अज्ञात बदमाशों का जानलेवा हमला; चाकूबाजी में दो गंभीर रूप से घायल

धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO

मोहर्रम जुलूस में खतरनाक स्टंटबाजी पड़ी भारी, उज्जैन पुलिस ने बीच-बाजार निकाली परेड; केस भी हुआ दर्ज

एनेस्थीसिया ओवरडोज के आरोप के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी जांच रिपोर्ट; सागर BMC में इलाज बनी मौत की वजह?

परिवार से खुलकर बात करने का किया आह्वान

राजा रघुवंशी की मां ने युवाओं और खासकर लड़कियों से अपील करते हुए कहा कि अपने माता-पिता की इज्जत बचाने के लिए किसी दूसरे परिवार की खुशियां और किसी के घर का चिराग नहीं बुझाना चाहिए। यदि किसी रिश्ते या शादी को लेकर कोई परेशानी है तो परिवार से खुलकर बात करनी चाहिए, न कि अपराध का रास्ता चुनना चाहिए।

यह भी पढ़ें: मोहर्रम जुलूस में खतरनाक स्टंटबाजी पड़ी भारी, उज्जैन पुलिस ने बीच-बाजार निकाली परेड; केस भी हुआ दर्ज

केतन की मां का दर्द अच्छी तरह से समझती हूं- उमा रघुवंशी

उमा रघुवंशी ने कहा कि केतन अग्रवाल की मां का दर्द वह अच्छी तरह समझ सकती हैं, क्योंकि जब भी इस तरह की कोई घटना सामने आती है, उन्हें अपने बेटे राजा रघुवंशी की याद आ जाती है और उनके पुराने घाव फिर हरे हो जाते हैं। उन्होंने ऐसे मामलों में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग भी की।

Indore raja raghuvanshi mother emotional statement ketan agarwal death case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 08:27 PM

Topics:  

  • Indore News
  • Ketan Agarwal Murder Case
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.