उज्जैन में काम से लौट रहे युवकों पर अज्ञात बदमाशों का जानलेवा हमला; चाकूबाजी में दो गंभीर रूप से घायल
Group Attack in Ujjain: उज्जैन में आरडी गार्डी के पास 25 बदमाशों ने तलवार-चाकुओं से किया हमला, 6 घायल; पीड़ितों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल।
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
जिला अस्पताल में भर्ती घायल युवक (फोटो सोर्स: नवभारत)
Ujjain Knife Attack News: उज्जैन के आरडी गार्डी क्षेत्र के समीप बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब काम खत्म कर घर लौट रहे 6 युवकों पर 20 से 25 अज्ञात बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया।
पीड़ितों के अनुसार वे उज्जैन र से अपना काम समाप्त कर सीधे आपने घर घट्टिया जा रहे थे, तभी एक बड़ी गाड़ी, ऑटो और तीन बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने उनका रास्ता रोक लिया और लाठी डंडों और चाकू से हमला कर दिया।
पुरानी रंजिश का आरोप लगाकर किया हमला
घायलों ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें घेरकर आरोप लगाया कि उन्होंने एक दिन पहले ढाबे पर उनके साथी के साथ मारपीट की थी। युवकों के विरोध करने और खुद को निर्दोष बताने के बावजूद हमलावरों ने उनकी एक नहीं सुनी और लाठी-डंडों, तलवारों तथा चाकुओं से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सम्बंधित ख़बरें
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
“सोनम को सजा न मिलने से बढ़ा सिया का हौसला”, इंदौर से पुणे तक गूंजी चीख; राजा रघुवंशी की मां का भावुक बयान
कानपुर में दामाद के बड़े भाई ने सास से किया दुष्कर्म; अश्लील वीडियो बनाए, रिश्ता टूटने के डर से चुप रही
मोहर्रम जुलूस में खतरनाक स्टंटबाजी पड़ी भारी, उज्जैन पुलिस ने बीच-बाजार निकाली परेड; केस भी हुआ दर्ज
खेतों तक पीछा कर बेरहमी से पीटा
जान बचाने के लिए युवक पास के खेतों की ओर भागे लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। आरोप है कि बदमाश खेतों तक पहुंच गए और वहां भी युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान धारदार हथियारों और डंडों से लगातार हमला किया गया, जिससे 6 युवक घायल हो गए।जिसमे दो घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है
एक का पैर फ्रैक्चर, दूसरे को आए 15 टांके
हमले में विकास चौरड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि सिर और हाथ में भी चोटें आईं। वहीं राकेश राय पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। डॉक्टरों को उसके शरीर पर करीब 15 टांके लगाने पड़े। दोनों घायलों का उपचार जारी है।
यह भी पढ़ें:-उज्जैन: मोहर्रम जुलूस के दौरान खतरनाक स्टंट, 40 फीट ऊंचाई पर टाटा मैजिक लटकाकर की आतिशबाजी, वीडियो वायरल
पुलिस कार्रवाई पर भी उठाए सवाल
घायल युवकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस उनकी बात ठीक से नहीं सुन रही है और उनकी मर्जी के बिना अलग रिपोर्ट तैयार कर अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
