धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
MP News Dhar: मध्य प्रदेश के धार में मोहर्रम की मेहंदी रस्म के दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने धारा 163 के उल्लंघन और हंगामा करने के आरोप में 100 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
- Written By: अमन मौर्या
Dhar Moharram Controversy: मध्य प्रदेश के धार जिले में मोहर्रम पर्व की मेहंदी रस्म के दौरान एक सरकारी इमारत (पूर्व इमामबाड़ा, वर्तमान पीडब्ल्यूडी भवन) के पास जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, पारंपरिक रस्म के तहत मुस्लिम महिलाएं यहां सेहरा बांधने आती हैं और इस दौरान ‘मजनू’ दल मन्नत के रूप में नृत्य की प्रथा निभाता है। इस प्रथा का कुछ युवाओं और समाज के लोगों द्वारा विरोध किया गया, जिसके बाद वहां भारी हंगामा खड़ा हो गया। उपद्रवियों ने आम रास्ते को बाधित किया और एसडीएम द्वारा लागू की गई धारा 163 का उल्लंघन किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में 12 से 13 नामजद आरोपियों सहित करीब 100 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस वीडियो फुटेज खंगालकर अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है और कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है।