इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण के सौंदर्यीकरण कार्यों में पेंट घोटाले का आरोप, एमआईसी सदस्य ने पकड़ी गड़बड़ी
Indore Paint Scam Allegation इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण और ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियों के बीच रोड डिवाइडरों की रंगाई-पुताई में कथित गड़बड़ी पर एमआईसी सदस्य ने उठाये सवाल
- Reported By: अंशुल मुकाती
एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने मौके पर जांच कर जताई नाराजगी (फोटो सोर्स - नवभारत)
Indore Paint Scam Allegation: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों के तहत शहरभर में सौंदर्यीकरण कार्य किए जा रहे हैं। इसी बीच रोड डिवाइडरों की रंगाई-पुताई में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है। एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इस मामले को लेकर एमआईसी सदस्य राजेन्द्र राठौर का एक विडियो भी वायरल हो रहा है जिसमे की वह मौके पर गड़बड़ी उजागर करवाते दिखाई दे रहे है
निरीक्षण में प्लास्टिक पेंट की जगह ऑयल पेंट उपयोग का आरोप
राजेंद्र राठौर ने शहर के विभिन्न मार्गों पर चल रहे रंगाई-पुताई कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दावा किया कि निर्धारित प्लास्टिक पेंट की जगह ऑयल पेंट का उपयोग किया जा रहा है। राठौर के अनुसार, मौके पर डिवाइडर पर पानी डालकर जांच की गई, जिसमें पेंट की परत निकलने लगी।
ठेकेदार और निगम इंजीनियरों को लगाई फटकार
गुणवत्ता में कथित गड़बड़ी सामने आने के बाद एमआईसी सदस्य ने मौके पर मौजूद ठेकेदार और नगर निगम के इंजीनियरों को फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों से जवाब मांगा कि निर्धारित मानकों का पालन क्यों नहीं किया जा रहा है और कार्य की गुणवत्ता से समझौता क्यों किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना में मरीज ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, ट्रांसफार्मर के खंभे से टकराई, घायलों को छोड़कर चालक फरार
ट्विशा शर्मा मौत मामला: गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली, 100 वर्षीय मां की देखभाल का दिया हवाला
मोहन सरकार का पहला अनुपूरक बजट पेश, 7,765.76 करोड़ रुपये का प्रावधान, आज होगी विधानसभा में चर्चा
MP विधानसभा: मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन, उमंग सिंघार और विजयवर्गीय में बहस
निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप
राजेंद्र राठौर ने आरोप लगाया कि सस्ते और निम्न गुणवत्ता वाले पेंट का उपयोग कर नगर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से किए जा रहे कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कुछ दिनों बाद ही इंदौर में होना है ब्रिक्स सम्मेलन
इंदौर में कुछ दिनों बाद ब्रिक्स सम्मेलन होना है, जिसे लेकर भी तैयारिया की जा रही है, ऐसे में शहर में होने वाले कामो को लेकर सवाल खड़े हो रहे है, ब्रिक्स के सम्मेलन में कई देशो के प्रतिनिधि भी इंदौर आयेंगे और यहाँ की सुन्दरता और स्वच्छता देखेंगे |
महापौर और निगम आयुक्त से की शिकायत
मामले को गंभीर बताते हुए राठौर ने इसकी शिकायत महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल से की है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सौंदर्यीकरण कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल
इस खुलासे के बाद नगर निगम द्वारा कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि शिकायत के बाद नगर निगम प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।
