Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुरैना में मरीज ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, ट्रांसफार्मर के खंभे से टकराई, घायलों को छोड़कर चालक फरार

Morena News : मुरैना में मरीज को जिला अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस हाईवे से उतरकर बिजली ट्रांसफार्मर के खंभे से टकरा गई। हादसे में मरीज और परिजन घायल हुए, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

  • Reported By: अर्पित पाण्डेय | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 22, 2026 | 10:12 AM

दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Morena Ambulance Accident: मुरैना में मरीज को जिला अस्पताल लेकर जा रही एक एंबुलेंस सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार एंबुलेंस हाईवे से उतरकर बिजली ट्रांसफार्मर के खंभे से टकरा गई। हादसे में मरीज और उसके परिजन घायल हो गए, जबकि एंबुलेंस चालक उन्हें मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सबलगढ़ अस्पताल से एक गंभीर मरीज को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। मरीज के साथ दो महिलाएं और एक पुरुष परिजन एंबुलेंस में सवार थे। बांसी की पुलिया के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। एंबुलेंस हाईवे से करीब 10 से 12 फीट नीचे खेत में उतर गई और बिजली ट्रांसफार्मर के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूट गया और ट्रांसफार्मर व बिजली के तारों से चिंगारियां निकलने लगीं।

बड़ा हादसा टला, एंबुलेंस में नहीं फैला करंट

सड़क हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। राहत की बात यह रही कि बिजली का करंट एंबुलेंस तक नहीं पहुंचा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के बाद मरीज और उसके परिजन एंबुलेंस के भीतर ही फंस गए।

सम्बंधित ख़बरें

ट्विशा शर्मा मौत मामला: गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली, 100 वर्षीय मां की देखभाल का दिया हवाला

मोहन सरकार का पहला अनुपूरक बजट पेश, 7,765.76 करोड़ रुपये का प्रावधान, आज होगी विधानसभा में चर्चा

MP विधानसभा: मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन, उमंग सिंघार और विजयवर्गीय में बहस

MP Weather Update: 36 घंटे से प्रदेश में झमाझम बारिश, 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

चालक मौके से फरार, राहगीर ने दिखाई इंसानियत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद एंबुलेंस चालक घायलों को वहीं छोड़कर फरार हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे आशू सिकरवार ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

ये भी पढे़ं : भंवरकुआ चौराहे पर नीट प्रदर्शन को लेकर पुलिस की चेतावनी, बिना अनुमति चल रहे धरने को बताया अवैध

लापरवाही पर कार्रवाई की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस चालक की लापरवाही पर नाराजगी जताई और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि हादसे के बाद चालक का घायलों को छोड़कर भाग जाना बेहद गैर-जिम्मेदाराना और अमानवीय है।

Morena ambulance accident driver fled after crash patient injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 10:12 AM

Topics:  

  • Accident
  • Madhya Pradesh News
  • Rewa News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.