Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP विधानसभा: मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन, उमंग सिंघार और विजयवर्गीय में बहस

MP Assembly News : राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर धरना दिया। उमंग सिंघार और कैलाश विजयवर्गीय के बीच तीखी बहस हुई

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 22, 2026 | 08:51 AM

कांग्रेस का प्रदर्शन (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

MP Congress Assembly Protest : दिल्ली में राहुल गांधी समेत कई प्रमुख विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन उग्र रूप ले चुका है। राजधानी भोपाल में राज्यभर के विरोध प्रदर्शनों के बीच सियासी पारा तब और चढ़ गया जब कांग्रेस विधायक मध्य प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर देर रात तक धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शन की शुरुआत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी राजभवन (लोकभवन) के सामने धरने पर बैठे थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पटवारी और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर वाहन में बैठा लिया। हालांकि, कुछ ही देर बाद पटवारी सीधे विधानसभा पहुंचे और वहां पहले से धरना दे रहे कांग्रेस विधायकों व नेता प्रतिपक्ष का समर्थन किया।

फर्श पर लेटकर जताया विरोध, अध्यक्ष और मंत्री की समझाइश बेअसर

विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक सीधे मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए। विरोध दर्ज कराने के लिए कई विधायक फर्श पर ही लेट गए। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मौके पर पहुंचकर धरना खत्म कराने का प्रयास किया, लेकिन विधायक अपनी जिद पर अड़े रहे। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कांग्रेस विधायकों से बातचीत करने पहुंचे। इस दौरान उनकी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ तीखी बहस हुई और कांग्रेस विधायकों ने जमकर नारेबाजी की।

सम्बंधित ख़बरें

ट्विशा शर्मा मौत मामला: गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली, 100 वर्षीय मां की देखभाल का दिया हवाला

नागालैंड में कांग्रेस का पत्ता साफ! मोकोकचुंग के कई नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप

राहुल गांधी के खिलाफ धरने पर बैठेगी BJP, कांग्रेस मुख्यालय का करेगी घेराव, आज देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी

मोहन सरकार का पहला अनुपूरक बजट पेश, 7,765.76 करोड़ रुपये का प्रावधान, आज होगी विधानसभा में चर्चा

“पेपर लीक करने वाले असली देशद्रोही”

विधानसभा पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने अपने विधायकों के फैसले का समर्थन करते हुए कहा, “मुझे अपने विधायकों और नेता प्रतिपक्ष के फैसले पर गर्व है। छात्रों को देशद्रोही और राजद्रोही कहने वाले मंत्री को माफी मांगनी होगी। जब तक माफी नहीं मांगी जाती, कांग्रेस विधायक धरने से नहीं हटेंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश और देश में पेपर लीक करने वाले तथा उन्हें संरक्षण देने वाले ही असल मायनों में देशद्रोही हैं।

ये भी पढे़ं : राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में जीतू पटवारी समेत कई नेता

रात 11:30 बजे खत्म हुआ धरना, बुधवार को होगा बड़ा हंगामा

लंबी जद्दोजहद और हंगामे के बाद आखिरकार रात 11:30 बजे कांग्रेस विधायकों ने अपना धरना समाप्त किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ऐलान किया कि इस मामले को लेकर बुधवार को विधानसभा के भीतर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को घेरा जाएगा और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की जाएगी।

Mp congress assembly protest umang singhar jitu patwari kailash vijayvargiya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 08:51 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Congress
  • Jitu Patwari
  • Madhya Pradesh News
  • Umang Singhar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.