Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर में चाकूबाजी कर हत्या के प्रयास करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, महिला मित्र को लेकर हुआ था आपस में विवाद

Indore Knife Attempt Case: इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में कॉलेज के छात्रों के बीच कॉमन महिला मित्र को लेकर हुए विवाद में एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया।

  • Reported By: अंशुल मुकाती
Updated On: Jun 03, 2026 | 09:29 AM

चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को लसूडिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया (फोटो सोर्स : नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Indore Knife Attempt Case:  इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में निजी कॉलेज के छात्रों के बीच एक कॉमन महिला मित्र को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। कॉलेज में हुई मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने अपने सहपाठी को बातचीत के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

बातचीत के बहाने बुलाकर किया हमला

पुलिस के अनुसार, 30 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे बावड़ी हनुमान मंदिर के पीछे स्थित मैदान में छात्र आर्यन मुकाती और उज्ज्वल प्रजापत के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उज्ज्वल ने आर्यन को अगले दिन उसी स्थान पर बुलाया। जब आर्यन अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और चाकू से हमला कर दिया।

घायल छात्र को अस्पताल में कराया भर्ती

हमले में घायल हुए आर्यन मुकाती को उसके दोस्तों ने तत्काल उपचार के लिए ज्योति हॉस्पिटल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। फरियादी की शिकायत के आधार पर लसूडिया थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

सम्बंधित ख़बरें

निजी अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप: कब्र से निकाला गया 2 वर्षीय मासूम का शव, दोबारा कराया गया पोस्टमार्टम

उज्जैन: भगवान गणेश के दिव्य स्वरूप में सजे राजाधिराज महाकाल, भस्म आरती में हुए अलौकिक दर्शन

नर्मदापुरम: SPM में तीन यूनियन पदाधिकारियों का निलंबन, विरोध में दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने दिया धरना

इंदौर नगर निगम ड्रेनेज घोटाला : 90 करोड़ के घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

तीन आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शत्रुघ्न शेखावत, उज्ज्वल प्रजापत और अभिषेक वाल्टर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

यह भी पढें:इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण के सौंदर्यीकरण कार्यों में पेंट घोटाले का आरोप, एमआईसी सदस्य ने पकड़ी गड़बड़ी

कॉलेज के छात्रों में बढ़ रही चाकूबाजी की घटना

इंदौर में कॉलेज के छात्रों के बीच में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही है, इंदौर में बड़ी संख्या में छात्र पढ़ने के लिए आते है लेकिन लगातार बढ़ रहे नशे की खपत और पुलिस की अपराधों पर कमजोर निगरानी के कारण छात्रों के बीच अपराध फ़ैल रहा है

Indore knife attempt case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 03, 2026 | 09:29 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • MP Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.