निजी अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप: कब्र से निकाला गया 2 वर्षीय मासूम का शव, दोबारा कराया गया पोस्टमार्टम
Indore Two Year Old Girl Body Exhumed: इंदौर में दो वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों द्वारा निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए जाने के बाद प्रशासन ने कब्र से निकाला शव
- Reported By: अंशुल मुकाती
मामले में परिजनों ने भवरकुवा थाने में दर्ज की थी शिकायत (फोटो सोर्स : नवभारत)
Indore Two Year Old Girl Body Exhumed: इंदौर में दो वर्षीय बच्ची की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में बच्ची के शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।परिजनों ने बिना पुलिस को सुचना दिए बच्ची को दफना दिया था
अस्पताल पर इलाज में लापरवाही के आरोप
इंदौर में काशवी यादव का इलाज में अस्पताल में किया जा रहा था, काशवी उल्टी दस्त से पीड़ित थी, परिजनों आरोप है कि बच्ची को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उचित उपचार नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि समय रहते सही इलाज मिलता तो बच्ची की जान बचाई जा सकती थी। इसी संदेह के चलते मामले की शिकायत प्रशासन और पुलिस से की गई।
बिना पुलिस को सूचित किये दफना दिया था शव
बच्ची का शव परिजनों ने बिना पुलिस को सुचना दिए दफना दिया था, बाद में अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगे और परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई | इसके बाद पुलिस ने शव को कब्र से निकाला और डॉक्टरो की पेनल ने पोस्टमार्टम किया
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा केस: गिरीबाला ने कहा- मैंने कई लोगों को सजा दी है, जेल में खतरे के चलते अलग सेल दिया जाए
लिव-इन पार्टनर ने पेट्रोल डालकर युवती को जलाया, इलाज के दौरान मौत, सामने आया मरने से पहले का वीडियो
इंदौर में चाकूबाजी कर हत्या के प्रयास करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, महिला मित्र को लेकर हुआ था आपस में विवाद
उज्जैन: भगवान गणेश के दिव्य स्वरूप में सजे राजाधिराज महाकाल, भस्म आरती में हुए अलौकिक दर्शन
प्रशासन की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया शव
शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकलवाया। अधिकारियों की निगरानी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच के लिए एसडीएम के निर्देश पर शव का पुनः परीक्षण कराने का फैसला लिया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को मेडिकल टीम के सुपुर्द किया।
मेडिकल विशेषज्ञों का पैनल करेगा जांच
बच्ची के शव का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया गया है। जांच के दौरान आवश्यक सैंपल भी सुरक्षित रखे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत बीमारी, उपचार में लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुई।
रिपोर्ट के बाद तय होगी जिम्मेदारी
प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
