- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- People Angry With Increasing Crimes Demand For Police Post In Chaudamail Intensifies Citizens Submitted Memorandum
बढ़ते अपराधों से नाराज लोग,चौदामैल में पुलिस चौकी की मांग तेज, नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन
चौदामैल क्षेत्र में बढ़ते अपराधों के कारण नागरिकों ने पुलिस चौकी की मांग की, ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

Nagpur News: अमरावती राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चौदामैल चिचभवन लॉजिस्टिक हब क्षेत्र में बढ़ती आबादी के साथ अपराधों में इजाफा होने से नागरिकों में रोष बढ़ गया है.
क्षेत्र में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग जोर पकड़ रही है. वंचित बहुजन समाज कल्याण फाउंडेशन ने पहल करते हुए मुख्यमंत्री और अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है.
पिछले दस वर्षों में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के आने से क्षेत्र की जनसंख्या तेजी से बढ़ी है. कई लोगों के पास आधिकारिक रिकॉर्ड न होने से आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने का आरोप स्थानीय नागरिकों ने लगाया है.
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संकट, 1 जून से कई उड़ानें होंगी बंद; क्या पश्चिम एशिया का तनाव बना मुख्य कारण?
इस्तीफा वापस लेने की कोशिश बेअसर! सहकारी बैंक चुनाव पर रोक से HC का इनकार, पूर्व अध्यक्ष को नहीं मिली राहत
नागपुर ट्रैफिक को मिलेगी राहत, सालों की देरी के बाद मोमिनपुरा फ्लाईओवर ने पकड़ी रफ्तार; 70% काम पूरा
महाराष्ट्र में बिना लाइसेंस कृषि उपज व्यापार पर सख्ती: अवैध खरीदी-बिक्री करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
कलमेश्वर थाना यहां से करीब 12 किलोमीटर दूर होने के कारण घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने में देरी होती है. वहीं रेलवे गेट और निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण लगने वाला जाम स्थिति को और गंभीर बना रहा है.
निमजी, खापरी, केतापार, आष्टिकला, धामना, सिरपुर भुयारी समेत कई गांवों का केंद्र माने जाने वाले इस क्षेत्र में पुलिस चौकी बनने से अवैध धंधों पर अंकुश लगेगा और कानूनव्यवस्था बेहतर होगी, ऐसा विश्वास व्यक्त किया जा रहा है.
वातानुकूलित विश्राम गृह बनाने का प्रस्ताव इस बीच, संस्था ने पुलिस चौकी के लिए स्थान, फर्नीचर और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की तैयारी भी दिखाई है.
साथ ही ट्रैफिक पुलिस और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के लिए वातानुकूलित विश्राम गृह बनाने का प्रस्ताव भी दिया गया है. नागरिकों ने प्रशासन से जल्द निर्णय लेकर चौदामैल में पुलिस चौकी शुरू करने की मांग की है.
People angry with increasing crimes demand for police post in chaudamail intensifies citizens submitted memorandum
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMस्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PMPHOTOS: कम खर्च में लग्जरी मजा…इस देश में भारत के 1 लाख रुपये की वैल्यू सुन उड़ जाएंगे होश
May 23, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














