इंदौर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जीतू पटवारी पर साधा निशाना, राज्यसभा चुनाव पर भी दिया बयान
BJP Congress Politics: इंदौर पर पहुंचे हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी हर बात को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने राज्यसभा चुनाव पर भी बयान दिया।
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: प्रीतेश जैन
हेमंत खंडेलवाल (फोटो सोर्स- नवभारत)
Hemant Khandelwal Indore Visit: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शुक्रवार को इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। साथ ही राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति भी स्पष्ट की।
मीडिया से बातचीत के दौरान हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की हर बात पर गौर करना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में उन्हें गंभीर और जिम्मेदार बयान देने चाहिए, लेकिन वे अक्सर ऐसी बातें करते हैं जिन्हें ज्यादा महत्व देने की आवश्यकता नहीं होती।
2 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है पार्टी
राज्यसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने फिलहाल दो सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं और पार्टी दो सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनावी प्रक्रिया में जुटा हुआ है और पार्टी की रणनीति स्पष्ट है।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री मोहन यादव का अनोखा अंदाज: राजगढ़ में टी स्टॉल पर खुद बनाई चाय, दुकानदारों से किया सीधा संवाद
इंदौर में अवैध संबंध का खूनी अंत: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कराई हत्या, दोनों गिरफ्तार
बच्चों के जख्मों पर मरहम लगाइए, नमक नहीं… CJP प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर अभिनेता रजा मुराद की भावुक अपील
भोपाल मेट्रो: CMRS की हरी झंडी, 25 जुलाई से दोनों ट्रैक पर दौड़ेगी, पीक आवर्स में हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन
शहर अध्यक्ष से मिले खंडेलवाल
इंदौर प्रवास के दौरान हेमंत खंडेलवाल भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा से मिलने भी पहुंचे। उन्होंने सुमित मिश्रा का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
संगठन को मजबूत करने के लिए दौरा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के बीच खंडेलवाल का इंदौर दौरा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
पटवारी असफल प्रदेश अध्यक्ष
इधर इंदौर पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे ने भी जीतू पटवारी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कांग्रेस को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने संगठन और नेतृत्व का आकलन करना चाहिए। अगर कांग्रेस का आंतरिक सर्वे कराया जाए तो मध्य प्रदेश में इससे ज्यादा असफल प्रदेश अध्यक्ष शायद पहले कभी नहीं रहा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पटवारी को न कार्यकर्ताओं की चिंता है, न संगठन की और न ही अपनी भाषा की मर्यादा की।
ये भी पढ़ें : रतलाम में कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर के बाद हंगामा, जीतू पटवारी की गाड़ी के आगे बैठे नाराज कार्यकर्ता
राज्यसभा ना जा पाने का फ्रस्ट्रेशन
जीतू पटवारी अपनी राजनीतिक निराशा और हताशा को बयानों के जरिए जाहिर कर रहे हैं। भाजपा नेता ने कांग्रेस को आत्ममंथन की सलाह देते हुए कहा कि पार्टी खुद टूटने की कगार पर है। वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राज्यसभा नहीं जा पाने का फ्रस्ट्रेशन पटवारी के बयानों में साफ दिखाई देता है। रणदीवे ने यह भी कहा कि साइकिल यात्रा के अलावा पटवारी ने कोई बड़ा काम नहीं किया है।
