Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंदौर में अवैध संबंध का खूनी अंत: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कराई हत्या, दोनों गिरफ्तार

Indore Crime News : इंदौर के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने का आरोप। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है।

  • Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 24, 2026 | 01:06 PM

आरोपियों को ले जाती पुलिस (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Indore Wife Lover Murder Case: इंदौर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की गूंज के बीच अब बड़गोंदा थाना क्षेत्र से एक और सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने का आरोप लगा है। पुलिस ने जांच के बाद पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 46 वर्षीय राजीव बामनिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी पिछले करीब एक वर्ष से अपने कथित प्रेमी संतोष चौहान के साथ रह रही थी। 16 जुलाई को राजीव अपनी पत्नी को वापस घर ले जाने के उद्देश्य से उससे मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हिंसक विवाद में बदल गई।

पति पर किए कई वार

जांच में सामने आया कि विवाद के दौरान संतोष चौहान ने लोहे की टॉमी से राजीव बामनिया के सिर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने से राजीव मौके पर ही गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री मोहन यादव का अनोखा अंदाज: राजगढ़ में टी स्टॉल पर खुद बनाई चाय, दुकानदारों से किया सीधा संवाद

बच्चों के जख्मों पर मरहम लगाइए, नमक नहीं… CJP प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर अभिनेता रजा मुराद की भावुक अपील

भोपाल मेट्रो: CMRS की हरी झंडी, 25 जुलाई से दोनों ट्रैक पर दौड़ेगी, पीक आवर्स में हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन

दादर छेड़छाड़ विवाद: आरोपी पुलिसकर्मी की हुई पहचान! मुंबई पुलिस की सफाई- ‘गलत तरीके से पेश किया जा रहा वीडियो’

जांच में हत्या का खुलासा

शुरुआत में मामला सामान्य मौत जैसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन बड़गोंदा थाना पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस जांच में घटना के पीछे हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। पूछताछ और सबूतों के आधार पर मृतक की पत्नी की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या का मामला दर्ज

डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी या विवाद के दौरान वारदात को अंजाम दिया गया।

ये भी पढ़ें : बच्चों के जख्मों पर मरहम लगाइए, नमक नहीं… CJP प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर अभिनेता रजा मुराद की भावुक अपील

इंदौर में बढ़ रहे क्राइम

गौरतलब है कि हाल के दिनों में इंदौर में रिश्तों से जुड़े कई चर्चित आपराधिक मामले सामने आए हैं। इस घटना ने एक बार फिर अवैध संबंधों, पारिवारिक विवाद और रिश्तों में बढ़ते अविश्वास को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Indore wife lover murder case husband killed badgonda

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 01:06 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • Murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.