भोपाल मेट्रो: CMRS की हरी झंडी, 25 जुलाई से दोनों ट्रैक पर दौड़ेगी, पीक आवर्स में हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन
Bhopal Metro Dual Track : भोपाल मेट्रो को CMRS से सिग्नलिंग सिस्टम की मंजूरी मिल गई है। 25 जुलाई से दोनों ट्रैक पर मेट्रो चलेगी। पीक आवर्स में हर 15 मिनट और अन्य समय में 30 मिनट पर ट्रेन मिलेगी।
- Written By: प्रीतेश जैन
भोपाल मेट्रो (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhopal Metro New Schedule: राजधानी भोपाल में मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भोपाल मेट्रो के सिग्नलिंग सिस्टम को कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही 25 जुलाई से मेट्रो दोनों ट्रैक पर संचालित होगी। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MPMRCL) ने नया संचालन शेड्यूल भी जारी कर दिया है, जिसके तहत पीक आवर्स में हर 15 मिनट और अन्य समय में हर 30 मिनट पर मेट्रो उपलब्ध होगी।
दरअसल, 25 जून को सीएमआरएस की टीम ने भोपाल मेट्रो के सुभाष नगर से एम्स तक के प्रायोरिटी कॉरिडोर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान दो अलग-अलग मेट्रो ट्रेनों के माध्यम से सिग्नलिंग सिस्टम, ट्रेन की स्पीड, इमरजेंसी ब्रेकिंग और आमने-सामने संचालन जैसी विभिन्न तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच की गई थी। परीक्षण सफल रहने के बाद अब सिग्नलिंग सिस्टम को मंजूरी मिल गई है।
अब दोनों ट्रैक पर चलेगी मेट्रो
अब तक सिग्नलिंग सिस्टम नहीं होने के कारण मेट्रो केवल एक ट्रैक (डाउन ट्रैक) पर ही संचालित हो रही थी। इसकी वजह से यात्रियों को करीब 75 मिनट तक इंतजार करना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मेट्रो दोनों ट्रैक पर चलेगी और प्रतिदिन दोनों दिशाओं में कुल 50 ट्रिप संचालित किए जाएंगे। पहली मेट्रो सुबह 9 बजे एम्स स्टेशन से रवाना होगी, जबकि अंतिम सेवा शाम 6:30 से 7 बजे के बीच उपलब्ध रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
बच्चों के जख्मों पर मरहम लगाइए, नमक नहीं… CJP प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर अभिनेता रजा मुराद की भावुक अपील
दतिया उपचुनाव: सिंधिया ने किया भाजपा की जीत का दावा, बोले- विकास के नाम पर लहराएगा भाजपा का परचम
पूर्व IAS नियाज खान ने राजनीति में आने की जताई इच्छा, बोले- कांग्रेस में जाना चाहता हूं, लेकिन CJP में जाऊंगा
उज्जैन में महंगी हुई शक्कर: 20 दिन में 8-10 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम, त्योहारी सीजन में पड़ेगी जेब पर मार
इन रूट्स के यात्रियों को मिलेगा लाभ
नई व्यवस्था का सबसे अधिक लाभ एम्स आने वाले मरीजों, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के यात्रियों, एमपी नगर के विद्यार्थियों, वल्लभ भवन, आरबीआई, एसबीआई सहित विभिन्न सरकारी और निजी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों तथा दैनिक यात्रियों को मिलेगा। कम प्रतीक्षा समय के कारण सफर पहले की तुलना में अधिक तेज और सुविधाजनक होगा।
ये भी पढ़ेंगे : दतिया उपचुनाव: सिंधिया ने किया भाजपा की जीत का दावा, बोले- विकास के नाम पर लहराएगा भाजपा का परचम
मेट्रो रवाना होने से 15 मिनट पहले खुलेंगे स्टेशन के गेट
भोपाल मेट्रो में डिजिटल टिकटिंग की सुविधा पहले से उपलब्ध है। यात्री एमपीएमआरसीएल मोबाइल ऐप, यूपीआई, क्यूआर कोड और ई-वॉलेट के जरिए टिकट खरीद सकेंगे। साथ ही रिटर्न टिकट पर 5 प्रतिशत, ग्रुप टिकट पर 10 प्रतिशत तथा ई-वॉलेट रिचार्ज पर 8 से 15 प्रतिशत तक बोनस का लाभ भी मिलेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए पहली मेट्रो रवाना होने से 15 मिनट पहले स्टेशन के प्रवेश द्वार खोल दिए जाएंगे।
