बच्चों के जख्मों पर मरहम लगाइए, नमक नहीं… CJP प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर अभिनेता रजा मुराद की भावुक अपील
Raza Murad Statement: बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद ने CJP प्रदर्शन के दौरान बच्चों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- बच्चों के जख्मों पर मरहम लगाइए, नमक नहीं।
- Written By: प्रीतेश जैन
रजा मुराद (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Raza Murad On CJP Protest: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने CJP के जनजी प्रोटेस्ट के दौरान प्रदर्शन कर रहे बच्चों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर गहरी चिंता और नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो संदेश में कहा कि आंदोलन कर रहे बच्चे देश और समाज का भविष्य हैं, इसलिए उनके साथ संवेदनशीलता और संवाद का व्यवहार होना चाहिए, न कि कठोरता का।
रजा मुराद ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो घटनाएं सामने आई हैं, वे बेहद दुखद और पीड़ादायक हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे बच्चों पर लाठियां बरसाई गईं और उनके साथ मारपीट की गई, जो किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। उनका कहना था कि बच्चों की बात सुनने और उनकी भावनाओं को समझने की जरूरत है।
घर के नाराज बच्चे को मनाया जाता है
अभिनेता ने परिवार का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि घर का कोई बच्चा नाराज होता है तो उसे समझाया जाता है, मनाया जाता है और उसकी शिकायतों को सुना जाता है। उन्होंने कहा, “वह सब हमारे बच्चे हैं। हमारा परिवार हैं। परिवार का बच्चा अगर रूठ जाए तो उसे मनाया जाता है, उसके साथ कठोर व्यवहार नहीं किया जाता।”
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल मेट्रो: CMRS की हरी झंडी, 25 जुलाई से दोनों ट्रैक पर दौड़ेगी, पीक आवर्स में हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन
दतिया उपचुनाव: सिंधिया ने किया भाजपा की जीत का दावा, बोले- विकास के नाम पर लहराएगा भाजपा का परचम
पूर्व IAS नियाज खान ने राजनीति में आने की जताई इच्छा, बोले- कांग्रेस में जाना चाहता हूं, लेकिन CJP में जाऊंगा
उज्जैन में महंगी हुई शक्कर: 20 दिन में 8-10 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम, त्योहारी सीजन में पड़ेगी जेब पर मार
घावों पर मरहम लगाया जाता है, नमक नहीं
रजा मुराद ने आगे कहा कि यदि कोई बच्चा घायल हो जाए तो उसके घावों पर मरहम लगाया जाता है, नमक नहीं छिड़का जाता। उन्होंने कहा कि इस समय बच्चों के जज्बात आहत हैं और उन्हें सहानुभूति, विश्वास और संवाद की जरूरत है। लाठी और बल प्रयोग किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता।
ये भी पढ़ें : पूर्व IAS नियाज खान ने राजनीति में आने की जताई इच्छा, बोले- कांग्रेस में जाना चाहता हूं, लेकिन CJP में जाऊंगा
लाठियां खाने वाले बच्चे कल देश की बागडोर संभालेंगे
उन्होंने कहा कि आज जिन बच्चों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, वही कल देश की बागडोर संभालेंगे। इसलिए जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को चाहिए कि वे बच्चों का विश्वास जीतें और उनकी समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए निकालें। उन्होंने अपील की कि देश को एक परिवार की तरह देखते हुए बच्चों को अकेला या बेसहारा महसूस नहीं होने देना चाहिए। गौरतलब है कि इससे पहले अभिनेता रघुवीर यादव भी इसी मुद्दे पर वीडियो जारी कर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा चुके हैं। दोनों कलाकारों की प्रतिक्रियाओं के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
