BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें किन नेताओं को मिला टिकट

BJP Rajya Sabha Candidate List: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। मध्य प्रदेश से पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को बड़ा मौका मिला है।
Bihar Politics: Bihar BJP's New State Committee Announced; 38 Leaders and 14 Vice-Presidents Assigned Responsibilities.
भाजपा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rajya Sabha Elections 2026: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। मध्य प्रदेश से पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को बड़ा मौका मिला है तो उनके साथ रजनीश अग्रवाल को भी उम्मीदवार बनाया गया है। राजस्थान से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को इस बार टिकट नहीं दिया गया है। बीजेपी ने राजस्थान से डॉक्टर अलका गुर्जर और डॉक्टर सतीश पूनिया को मैदान में उतारा है।

पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश से ताई तगाक को उम्मीदवार बनाया है, गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा और मानसिंह परमार पार्टी के प्रत्याशी होंगे। वहीं, मणिपुर से ए. शारदा देवी, ओडिशा से 2026 के उपचुनाव के लिए देबाशीष सामंतराय को ही टिकट दिया है।

क्र. प्रदेश का नाम उम्मीदवार का नाम
1 अरुणाचल प्रदेश ताई तागाक
2 गुजरात राजुभाई शुक्ला
3 गुजरात मुकेशभाई राठवा
4 गुजरात मानसिंह परमार
5 गुजरात जितेन्द्र मेघजीभाई कंजारिया
6 मध्य प्रदेश तरुण चुग
7 मध्य प्रदेश रजनीश अग्रवाल
8 मणिपुर ए. शारदा देवी
9 राजस्थान डॉ. अलका गुर्जर
10 राजस्थान डॉ. सतीश पूनिया

24 सीटों के लिए 10 राज्यों में चुनाव

बता दें कि चुनाव आयोग (ECI) ने राज्यसभा की 27 सीटों और तीन राज्यों की विधान परिषदों के चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, ये चुनाव 18 जून को होंगे।

चुनाव आयोग के अनुसार, सभी चुनावों के लिए मतदान 18 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। मतों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी। राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 10 राज्यों में चुनाव होने हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र, तमिलनाडु और ओडिशा में राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं। वहीं, बिहार में राज्य विधान परिषदों की नौ सीटों के लिए भी चुनाव होंगे, और एक सीट के लिए उपचुनाव कराया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com