- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Gwalior Influencer Palak Rajak Case Reel Family Alleges Dowry Murder
भोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
Gwalior News: 21 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पलक रजक की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पलक की आखिरी इंस्टाग्राम रील में पैनिक अटैक और डिप्रेशन का जिक्र मिला है।
- Written By: सजल रघुवंशी

पलक रजक (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gwalior Influencer Palak Rajak Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 21 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पलक रजक की मौत ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है। यह मामला अब केवल एक संदिग्ध मौत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कई सवालों को जन्म दे रहा है। एक ओर जहां ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं मायके पक्ष ने इसे सीधे तौर पर हत्या का मामला बताया है। इसी बीच पलक की अंतिम इंस्टाग्राम रील और पोस्ट भी सामने आई हैं, जो उसके भीतर चल रहे गहरे मानसिक संघर्ष और दर्द की कहानी बयां करती नजर आ रही हैं।
मुरार के सुरैयापुरा क्षेत्र की रहने वाली पलक रजक सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थी। स्क्रीन पर दिखने वाली उसकी चमकदार छवि के पीछे उसकी निजी जिंदगी बिल्कुल अलग बताई जा रही है। उसकी मौत के बाद जब उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की गई, तो कई ऐसी पोस्ट सामने आईं जो उसके मानसिक तनाव और भावनात्मक टूटन की ओर संकेत करती हैं।
सोशल मीडिया पोस्ट से सामने निकल कर आया नया एंगल
पुलिस जांच में यह सामने आया है कि पलक ने अपनी मौत से दो दिन पहले, 10 मई को सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट की थी। इस रील में उसने पैनिक अटैक, चिंता, नींद न आना, लगातार रोना और अवसाद जैसे शब्दों का उल्लेख किया था। इन संकेतों ने अब जांच एजेंसियों का ध्यान आकर्षित किया है। अधिकारी इन्हीं संकेतों के आधार पर उसकी मानसिक स्थिति और निजी जीवन से जुड़ी परेशानियों को समझने की कोशिश कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर में बीच सड़क पर लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
अवैध कब्जे के खिलाफ एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व गृह मंत्री, दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी
भट्टी की तरह तप रहा मध्य प्रदेश, आज कई जिलों में लू का रेड अलर्ट, खजुराहो में पारा 47.4 डिग्री पहुंचा
रीवा में हुआ भीषण सड़क हादसा, जैन समाज की 3 महिला धर्मगुरुओं को तेज-रफ्तार कार ने मारी तक्कर; दो की मौत
मरने से पहले तीन दिनों तक नहीं खाया था खाना
जांच में यह भी जानकारी सामने आई है कि पलक रजक ने अपनी मौत से पहले करीब तीन दिनों तक भोजन नहीं किया था। परिजनों का कहना है कि उसने अपने पिता और भाई को फोन कर बताया था कि वह ससुराल में काफी परेशान है और कई दिनों से भूखी रह रही है। इस खुलासे ने पूरे मामले को और अधिक गंभीर तथा संदेहास्पद बना दिया है।
यह भी पढ़ें: MP News: हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; निजी मंदिरों के प्रबंधन में सरकार का कोई हक नहीं
पलक के परिवार ने लगाए यह गंभीर आरोप
पलक के परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसे ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके भाई का कहना है कि सास और देवर द्वारा कार की मांग की जा रही थी और इसी को लेकर उसे परेशान किया जाता था। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी में दी गई एफडीआर तक ससुराल पक्ष ने जबरन अपने पास रख ली थी। परिजनों के अनुसार, इन्हीं परिस्थितियों ने उसकी मौत में अहम भूमिका निभाई हो सकती है।
Gwalior influencer palak rajak case reel family alleges dowry murder
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














