Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, भोजशाला में है मां वाग्देवी का मंदिर, हिंदू पक्ष की जीत; अब नहीं पढ़ने दी जाएगी नमाज!

Dhar Bhojshala News: MP हाईकोर्ट ने भोजशाला को वाग्देवी मंदिर माना है। वर्षों पुराने इस विवाद से जुड़ी 5 याचिकाओं और 3 हस्तक्षेप आवेदनों पर सुनवाई पूरी होने के बाद ये बड़ा फैसला दिया गया है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 15, 2026 | 03:13 PM

धार भोजशाला पर कोर्ट का फैसला

Follow Us
Close
Follow Us:

Dhar Bhojshala Case High Court Verdict: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने धार स्थित भोजशाला को वाग्देवी मंदिर माना है। वर्षों पुराने इस विवाद से जुड़ी पांच याचिकाओं और तीन हस्तक्षेप आवेदनों पर सुनवाई पूरी होने के बाद दो सदस्यीय खंडपीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

आज यानी 15 मई को यह बड़ा फैसला आया है,  निर्णय को देखते हुए इंदौर और धार जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार होने के कारण संवेदनशीलता और बढ़ गई है, क्योंकि इसी दिन मुस्लिम समाज भोजशाला परिसर में जुमे की नमाज अदा करता है। प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति और सौहार्द बनाए रखने के साथ ही किसी भी अपुष्ट सूचना को साझा न करने की अपील की है।

फैसले के बाद अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन

हाईकोर्ट के इस बड़े फैसले के बाद यह साबित हो गया है कि भोजशाला में मां वाग्देवी का मंदिर है, बता दें कि इस फैसले को हिंदू पक्ष की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर अब मुस्लिम और जैन पक्ष सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं। बता दें कि कोर्ट के फैसले के बाद इंदौर और धार जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार होने से संवेदनशीलता और बढ़ गई है, क्योंकि इसी दिन मुस्लिम समाज भोजशाला परिसर में जुमे की नमाज अदा करता है।

सम्बंधित ख़बरें

राजधानी भोपाल में 11वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, AI से अश्लील फोटो बनाकर परेशान करते थे 2 युवक

पीसी शर्मा ने भाजपा सरकार को घेरा, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कहा- नौटंकी अभी और चलेगी

भोपाल में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात, ड्रोन से निगरानी

दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात

फैसले के बाद क्या बोले विष्णु शंकर जैन

एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने कहा कि भोजशाला केस में इंदौर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया है। कोर्ट ने भोजशाला परिसर को एक हिंदू मंदिर माना है। कोर्ट ने हिंदुओं को वहां पूजा करने का अधिकार भी दिया है। कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को कहा है कि वह अपना एक प्रत्यावेदन सरकार को दें। सरकार इस पर विचार करेगी कि उन्हें धार में एक वैकल्पिक भूमि दी जाए।

#WATCH इंदौर, मध्य प्रदेश: एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने कहा, “भोजशाला केस में इंदौर हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला आया है। कोर्ट ने भोजशाला परिसर को एक हिंदू मंदिर माना है। कोर्ट ने हिंदुओं को वहां पूजा करने का अधिकार भी दिया है… कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को कहा है कि वे अपना एक… pic.twitter.com/r6mYc08Xao — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2026

यह भी पढ़ें: UAE में भव्य स्वागत से गदगद हुए PM मोदी, राष्ट्रपति अल नाहयान को बताया अपना भाई, बोले- अपने दूसरे घर आया हूं

लोगों ने लगाए जय श्री राम के नारे

बता दें कि इस फैसले के बाद हिंदू पक्ष में खुशी का माहौल है। भोजशाला मामले में कोर्ट के फैसले के बाद परिसर के बाहर बने एक मंदिर में हिंदू पक्ष के लोग एकत्रित होकर जय श्री राम के नारा लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि संघर्ष की जीत हुई है। भगवा झंडा लहराए जा रहे हैं।

Bhojshala case high court verdict maa bagdevi mandir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2026 | 02:56 PM

Topics:  

  • Bhojshala News
  • Indore High Court
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.