Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सागर में आर्मी ऑफिस के सामने होटल पर बवाल; मिडास पर सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप

Army Wrote Letter To Nagar Palika: सागर में बड़ा विवाद, सेना के दफ्तरों के सामने बने होटल मिडास पर मिलिट्री कमान ने जताई लिखित आपत्ति, मकरोनिया पालिका और प्रदूषण बोर्ड ने शुरू की जांच।

  • Reported By: सरजू पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 30, 2026 | 03:08 PM

होटल मिडास सागर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Midas Hotel Controversy Sagar: सागर में एक होटल अब बड़े विवाद के केंद्र में आ गया है। मामला सिर्फ नियमों के उल्लंघन तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मकरोनिया सिविल लाइन रोड स्थित होटल मिडास पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

आरोप है कि होटल का निर्माण जरूरी नियमों और विभागीय अनुमति के बिना किया गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि होटल के ठीक सामने सेना से जुड़े संवेदनशील कार्यालय मौजूद हैं। ऐसे में अब जांच शुरू हो गई है।

एक बार फिर सुर्खियों में होटल मिडास

जानकारी के मुताबिक सागर के मकरोनिया सिविल लाइन रोड स्थित होटल मिडास एक बार फिर सुर्खियों में है। होटल निर्माण और संचालन को लेकर कई विभागों के नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले संबंधित विभागों से जरूरी अनुमति और अनापत्ति प्रमाणपत्र यानी एनओसी लेने की प्रक्रिया में अनियमितताओं की आशंका सामने आई है।

सम्बंधित ख़बरें

राम मंदिर ट्रस्ट को कांग्रेस का पत्र, दान मामले के आरोपियों के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग

बारिश में भी भरे जाएंगे सड़कों के गड्ढे: नई रोड रिपेयर तकनीक का लाइव ट्रायल, 3 घंटे में सड़क होगी चालू

इंदौर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, आरोपी के ठिकाने से ड्रग्स, कैश और कारतूस बरामद

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO

होटल के सामने सेना से जुड़े संवेदनशील कार्यालय स्थित

गौरतलब है कि, सबसे गंभीर मामला सुरक्षा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। होटल के सामने सेना से जुड़े संवेदनशील कार्यालय स्थित हैं। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि होटल की ऊपरी मंजिलों से सैन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है।

सेना ने मकरोनिया नगर पालिका को भेजी लिखित आपत्ति

इसी मुद्दे को लेकर सेना की ओर से मकरोनिया नगर पालिका को लिखित आपत्ति भेजी गई है। नगर पालिका के अधिकारियों ने होटल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की बात कही जा रही है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमित को लेकर भी सवाल

दूसरी ओर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि होटल ने निर्माण और संचालन शुरू करने से पहले आवश्यक पर्यावरणीय अनुमति नहीं ली। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय संचालक अरविंद सावले का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: दमोह जनसुनवाई में सल्फास की गोलियां लेकर पहुंची महिला, नामांतरण और कब्जा नहीं मिलने पर आत्महत्या की दी चेतावनी

यदि जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो होटल प्रबंधन के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और अब सबकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Sagar midas hotel controversy army office security rule violation allegations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 03:08 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News
  • Sagar News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.