Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्विशा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की बढ़ी मुश्किलें; अदालत ने 14 जुलाई तक बढ़ाई कस्टडी

Samarth Singh Custody Extended: ट्विशा शर्मा केस में गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई गई। CBI ने दोनों से लैपटॉप का पासवर्ड और वॉयस सैंपल भी मांगा है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 30, 2026 | 04:07 PM

गिरीबाला सिंह, फाइल फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Twisha Sharma Case Update: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा केस में आज एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, आरोपित पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। दोनों को निर्धारित अवधि पूरी होने पर अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उन्हें 14 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

मामले की जांच कर रही सीबीआई ने पूछताछ के दौरान दोनों से उनके लैपटॉप का पासवर्ड मांगा। इसके साथ ही एजेंसी ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए दोनों के वॉयस सैंपल लेने की भी मांग की है। सीबीआई इस मामले से जुड़े डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है।

आखिर कोर्ट ने क्यों बढ़ाई न्यायिक हिरासत?

ट्विशा शर्मा केस में अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता अंकुर पांडेय ने बताया कि जांच अभी अधूरी होने के कारण अदालत से आरोपितों की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि मामले में केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जो जांच के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अलावा समर्थ सिंह के लैपटॉप का डेटा अब तक हासिल नहीं हो सका है क्योंकि डिवाइस पासवर्ड से सुरक्षित है। जांच एजेंसी डिजिटल साक्ष्य जुटाने और अन्य तकनीकी पहलुओं की पड़ताल में जुटी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूली का आरोप, 7 दिन में गैंग पर दूसरी एफआईआर

सागर में 108 कलशों से हुआ महाअभिषेक, ‘अस्वस्थ’ हुए भगवान जगन्नाथ; अब 15 दिन अनसर गृह में रहेंगे

सागर में आर्मी ऑफिस के सामने होटल पर बवाल; मिडास पर सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन के गंभीर आरोप

खनन लीज को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, 305 करोड़ रुपये की बकाया पेनल्टी का उठाया मुद्दा

सीबीआई ने मांगे दोनों आरोपियों के वॉयस सैंपल

जांच के दौरान सीबीआई ने ऑडियो रिकॉर्डिंग के सत्यापन के लिए दोनों आरोपितों के वॉयस सैंपल लेने की अनुमति मांगते हुए अदालत में एक आवेदन प्रस्तुत किया है। इस आवेदन पर सुनवाई के लिए अदालत ने 3 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान न्यायालय इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर सकता है। वहीं, मामले की जांच जारी रहने के मद्देनजर अदालत ने दोनों आरोपितों की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ाते हुए उन्हें 14 जुलाई तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की बढ़ी मुश्किलें; अदालत ने 14 जुलाई तक बढ़ाई कस्टडी

गिरिबाला सिंह ने अदालत के सामने रखी यह मांग

ट्विशा शर्मा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह ने अदालत में एक आवेदन दायर कर ट्विशा शर्मा के परिजनों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), उनके बैंक खातों के विवरण तथा घटना के समय कार से बरामद चाबी से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक किए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूली का आरोप, 7 दिन में गैंग पर दूसरी एफआईआर

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यदि न्यायालय इस आवेदन को स्वीकार करता है और ये साक्ष्य सामने आते हैं, तो मामले की जांच को नई दिशा मिल सकती है। साथ ही, अब तक रहस्य बने इस मौत के मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्यों से भी पर्दा उठने की संभावना जताई जा रही है।

 

Twisha sharma case giribala singh samarth singh judicial custody till 14 july

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 03:55 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.