UAE में भव्य स्वागत से गदगद हुए PM मोदी, राष्ट्रपति अल नाहयान को बताया अपना भाई, बोले- अपने दूसरे घर आया हूं

PM Modi in UAE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के पहले पड़ाव पर यूएई पहुंचे। वहां उनका भव्य स्वागत हुआ और यूएई के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने उनके विमान को एस्कॉर्ट किया।
PM Modi UAE Visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स-IANS)
Published on: 
Updated on: 

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने पांच देशों की यात्रा के लिए रवाना हो गए। जहां सबसे पहले वो संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचे। यूएई में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री के विमान ने जैसे ही संयुक्त अरब अमीरात के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया यूएई के एफ16 जेट जेट्स ने उनके विमान को सुरक्षा प्रदान की। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह नई दिल्ली से अबू धाबी के लिए रवाना हुए। कुछ घंटे के बाद उनके विमान ने यूएई के हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया, जहां एफ16 जेट विमानों ने पीएम मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भारत के लोगों का सम्मान है।

अमित मालवीय ने शेयर किया वीडियो

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने वीडियो शेयर करते हुए 'एक्स' पोस्ट में लिखा, जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान यूएई के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ, यूएई के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने उसे एस्कॉर्ट किया। यह भारत और यूएई के नेतृत्व के बीच साझा गहरी रणनीतिक साझेदारी, विश्वास और आपसी सौहार्द का एक प्रतीक है।

पीएम मोदी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

इसके अलावा जब प्रधानमंंत्री मोदी अबू धाबी पहुंच तब एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें  'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। फिलहाल, उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की है।

यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें अपना भाई  बताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, अपने भाई, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ मुलाकात के दौरान मैंने जो बातें कहीं, उन्हें शेयर कर रहा हूं।

मैं अपने दूसरे घर आया हूं: पीएम मोदी

मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने यूएई में किए गए स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि,  मैं अपने दूसरे घर आया हूं। ये शब्द और भाव मेरे जीवन की बहुत बड़ी पूंजी है। आज भी जिस प्रकार से आपकी सेना के जहाजों ने एस्कॉर्ट किया, यह भारत के लोगों का सम्मान है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की 5 देशों की यात्रा का यह पहला पड़ाव है। इसके बाद वे नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com