दतिया उपचुनाव: समर्थकों के साथ दामोदर सिंह यादव ने भरा नामांकन, बोले- ‘भय और भ्रष्टाचार मुक्त दतिया बनाएंगे’
Azad Samaj Party Datia: दतिया उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव ने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल किया। उन्होंने दतिया को भयमुक्त बनाने की बात कही।
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
पर्चा भरते दामोदर सिंह यादव (फोटो सोर्स- नवभारत)
Datia By Election Nomination: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव ने हजारों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले शहर में निकाले गए विशाल जुलूस ने चुनावी माहौल को और गर्मा दिया।
दामोदर सिंह यादव का काफिला पार्टी के झंडे-बैनर और नारों के बीच न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। जुलूस में बड़ी संख्या में युवा, महिला और पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए समर्थकों ने पार्टी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की।
‘दतिया को बनाएंगे भयमुक्त’
नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में दामोदर सिंह यादव ने कहा कि आजाद समाज पार्टी दतिया में भय, दबाव और भ्रष्टाचार की राजनीति को समाप्त करने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने चुनाव प्रचार और संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़त बनाई है। साथ ही जानकारी दी कि 11 जुलाई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की पहली चुनावी सभा दतिया में आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
ब्राउन शुगर मामले में पूछताछ के बाद नाना पटवारी को छोड़ा, लेकिन जांच जारी, जरूरत पड़ने पर फिर बुलाएगी पुलिस
दतिया उपचुनाव: पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’, अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; 3,600 लीटर लहान मौके पर नष्ट
दमोह: 141 सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों का कटा वेतन, सार्थक ऐप पर अटेंडेंस नहीं लगाने पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई
सीहोर में सड़क निर्माण पर उठे सवाल: मछली पुल-रेलवे स्टेशन मार्ग के डिवाइडर में घटिया निर्माण का आरोप
भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
इस दौरान दामोदर सिंह यादव ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत रखने में असफल रही है, जबकि भाजपा में भी टिकट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि वर्षों से दतिया में भय और भ्रष्टाचार की राजनीति हावी रही है, लेकिन अब जनता बदलाव के लिए तैयार है।
जनता का मिलेगा समर्थन
आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी ने विश्वास जताया कि जनता के समर्थन से उनकी पार्टी दतिया में एक नई राजनीतिक दिशा देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो क्षेत्र में पारदर्शी, जवाबदेह और जनहित केंद्रित व्यवस्था स्थापित की जाएगी।
ये भी पढ़ें : मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
रोचक हुआ मुकाबला
दामोदर सिंह यादव के नामांकन के साथ ही दतिया विधानसभा उपचुनाव का चुनावी मुकाबला और रोचक होता नजर आ रहा है। अब सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की निगाहें आगामी चुनावी सभाओं, जनसंपर्क अभियानों और मतदाताओं को साधने की रणनीति पर टिकी हुई हैं। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार और तेज होने की संभावना है।
