Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दतिया उपचुनाव: पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’, अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; 3,600 लीटर लहान मौके पर नष्ट

Datia By Election Police Action: दतिया उपचुनाव से पहले 3 थानों की महा-रेड; कंजर डेरों से 2,065 लीटर शराब जब्त, 3,600 लीटर लाहन नष्ट कर कड़े विलेख के तहत केस दर्ज।

  • Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 09, 2026 | 07:21 PM

दतिया पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Datia Police Action Against Illegal Liquor: दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए तीन थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की। पुलिस ने थाना सिविल लाइन, उनाव और जिगना क्षेत्र में कंजर डेरों सहित कई संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला लाहन बरामद किया।

इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 2,065 लीटर अवैध शराब जब्त की, जबकि 3,600 लीटर लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये और नष्ट किए गए लाहन की कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने पकड़ी 1,900 लीटर कच्ची शराब

विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने ग्राम हमीरपुर स्थित कंजर डेरा में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने यहां से 1,900 लीटर कच्ची शराब जब्त की। इसके अलावा छह ड्रम में भरा लाहन, शराब बनाने की दो भट्टियां और अन्य उपकरण भी मौके पर नष्ट कर दिए गए। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

पुराने भोपाल के कमली मंदिर में आधी रात का महा-सस्पेंस! गायब कर दी गईं मूर्तियां; श्रद्धालुओं का फूटा आक्रोश

जीतू पटवारी के भाई को इंदौर पुलिस ने अचानक किया गिरफ्तार; राजनीतिक हलकों में हलचल तेज

‘कलेक्टर साहब पानी निकलवाने में मदद करें…’, रीवा में मासूम बिटिया की भावुक गुहार; देखें VIDEO

हाथ में बिल्व का पौधा लेकर महाकाल दरबार पहुंचे ‘ट्रीमैन’ विष्णु लांबा; पर्यावरण संरक्षण के लिए की दंडवत यात्रा

उनाव और जिगना थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई

थाना उनाव पुलिस ने ग्राम नरगढ़ कंजर डेरा में दबिश देकर 120 लीटर हाथभट्टी से बनी अवैध शराब जब्त की। साथ ही 300 लीटर लाहन को नष्ट किया गया। इस मामले में आरोपी सुस्पेंद्र कंजर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं थाना जिगना पुलिस ने कंजर डेरा सनोरा में कार्रवाई करते हुए करीब 1,400 लीटर लाहन नष्ट किया। इसके अलावा गीता कंजर और रामकुमार अहिरवार के कब्जे से 45 लीटर कच्ची शराब बरामद कर दोनों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए।

उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस की सख्ती

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दतिया विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अवैध शराब के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी उद्देश्य से जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: पुराने भोपाल के कमली मंदिर में आधी रात का महा-सस्पेंस! गायब कर दी गईं मूर्तियां; श्रद्धालुओं का फूटा आक्रोश

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

Datia by election police illegal liquor crackdown 3600 litres lahan destroyed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 07:21 PM

Topics:  

  • Datia By Election
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.