- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Child Marriage Of 15 Year Old Girl Stopped In Indore
इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद हुआ प्यार, परिजन करवा रहे थे बाल विवाह, प्रशासन ने रुकवाया
इंदौर में बीती रात प्रशासन ने 15 साल की एक नाबालिग लड़की का 27 वर्षीय व्यक्ति से होने जा रहा बाल विवाह रुकवा दिया। प्रशासन के अधिकारियों को बाल विवाह होने को लेकर जानकारी मिली थी जिसके बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर विवाह रुकवाया गया
- Written By: रीना पंवार

प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)
इंदौर : बाल विवाह रोकने हेतु सरकार द्वारा की जा रही तमाम कोशिशों के बावजूद भी ऐसी घटनायें पूरी तरह रुक नहीं रहीं हैं। ताजा मामला इंदौर का है जहां रविवार देर रात प्रशासन ने वक्त रहते 15 साल की एक नाबालिग लड़की का 27 वर्षीय व्यक्ति से होने जा रहा बाल विवाह रुकवा दिया। एक मुखबिर की जानकारी पर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और विवाह रुकवाया। प्रशासन के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
बाल विवाह के खिलाफ महिला और बाल विकास विभाग के उड़नदस्ते के प्रभारी महेंद्र पाठक ने घटना के संबंध में बताया कि इंदौर के एमआईजी क्षेत्र में 15 वर्षीय लड़की की गुजरात के अहमदाबाद के 27 वर्षीय व्यक्ति से रविवार देर रात शादी होने वाली थी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की जानकारी पर उनका उड़नदस्ता जब मौके पर पहुंचा, तो मंडप सजा हुआ था और पुरोहित ने फेरों की तैयारी कर ली थी।
अधिकारी ने बताया कि इस दौरान दूल्हे की मौसी ने उन्हें गुमराह करने की पूरी कोशिश की। दूल्हे की मौसी ने मौके पर आये अधिकारियों से कहा कि उनके समुदाय में सगाई की रस्म इसी तरह से मंडप सजाकर पूरी की जाती है। लेकिन उड़नदस्ते ने जब वर-वधू के परिजनों से सख्ती के साथ पूछताछ की, तो उन्होंने स्वीकार किया कि यह मंडप विवाह के लिए ही सजाया गया था। उड़नदस्ता प्रभारी ने बताया कि वर-वधू के परिजनों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देकर लड़की का बाल विवाह रुकवा दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Indore Car Driver Crush Colony Child: इंदौर में मासूम के ऊपर से गुजरी कार, दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने
आधी रात को पहुंची पुलिस और टीम! यवतमाल के केलापुर में सजने वाले थे 3 मंडप, प्रशासन ने फेरे लेने से पहले रोका
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
वायरल होने का चक्कर पड़ा भारी! चलती कार पर स्टंट करते युवक को इंदौर पुलिस ने पकड़ा
मामले में जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि इंदौर की नाबालिग लड़की और अहमदाबाद के व्यक्ति की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये हुई थी जो बाद में प्यार में बदल गई थी। पूछताछ में वर-वधू के परिजनों ने बताया कि इस जोड़े ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर उनका विवाह नहीं कराया गया, तो वे घर से भागकर शादी कर लेंगे। परिजनों के मुताबिक इस धमकी के चलते वे बिना शुभ मुहूर्त के उनका ब्याह करा रहे थे। फिलहाल दोनों का विवाह रुकवा दिया गया है।
देश में 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के और 18 साल से कम आयु की लड़की की शादी बाल विवाह की श्रेणी में आती है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत दोषी को दो वर्ष तक के सश्रम कारावास अथवा एक लाख रुपये तक के जुर्माने या दोनों सजाओं का प्रावधान है।
जानिये क्या है बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006
देश में 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के और 18 साल से कम आयु की लड़की की शादी बाल विवाह की श्रेणी में आती है। समाज में बाल विवाह को रोकने हेतु ही यह अधिनियम भारत सरकार द्वारा लागू किया गया है। इस अधिनियम के मुख्य प्रावधानों के तहत 21 वर्ष से कम आयु के पुरुष या 18 वर्ष से कम आयु की महिला के विवाह को बाल विवाह की श्रेणी में रखा जाएगा। इसमें बाल विवाह को दंडनीय अपराध माना गया है और ऐसा करने वाले वयस्क पुरुष या बाल विवाह को कराने वालों को अधिनियम के तहत दो वर्ष के कठोर कारावास या 1 लाख रूपए का जुर्माना या दोनों सज़ा से दंडित किया जा सकता। इस अधिनियम के अंतर्गत अवयस्क बालक के विवाह को भी अमान्य करने का प्रावधान है।
Child marriage of 15 year old girl stopped in indore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!
Apr 04, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
Apr 03, 2026 | 11:25 PM‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMवीडियो गैलरी

दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM














