छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक की टक्कर, 5 मजदूरों की मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
Pickup Truck Collision : छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे पर टेमनी खुर्द के पास पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर में 5 मजदूरों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Reported By: मनीष तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
घटनास्थल की तस्वीर (सोर्स- नवभारत)
Chhindwara Accident News: छिंदवाड़ा–बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसा उस समय हुआ जब मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।
जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मजदूरों के शव सड़क पर बिखर गए। वाहन में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे, जो किसी काम के सिलसिले में यात्रा कर रहे थे।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में कराया भर्ती
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नीमच: बंगरेड में लोकार्पण कार्यक्रम में हंगामा, भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के विरोध में लगे चोर-चोर के नारे
राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुई डिंडौरी की बेटी शिवानी साहू, दीक्षांत समारोह में मिले दो गोल्ड मेडल
योग दिवस कार्यक्रम में भावुक दृश्य: विधायक के पैरों में गिरी दिव्यांग महिला, व्हीलचेयर की लगाई गुहार
MP में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, कार्यप्रणाली को लेकर सांसद आलोक शर्मा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखा पत्र
विधायक ने की 5 मौतों की पुष्टि, आधिकारिक बयान नहीं
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। विधायक नीलेश ऊइके ने इस हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि अभी की जानी बाकी है।
ये भी पढे़ं : अवंतिका मौर्य के परिवार से मिले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, छात्रा ने NEET पेपर लीक के बाद दे दी थी जान
मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल छिंदवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और आमने-सामने टक्कर को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
