नागपुर में नौतपा शुरू, 2 जून तक बरसेगी सूरज की आग; डॉक्टरों ने जारी की धूप से सतर्क रहने की सलाह

Nagpur Nautapa 2026 Heatwave Alert: 25 मई से शुरू हुए नौतपा के दौरान 2 जून तक तेज गर्मी और लू का असर बढ़ेगा। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने और अधिक पानी पीने की सलाह दी है।
Nautapa Begins in Nagpur: The Sun's Fury to Blaze Until June 2; Doctors Issue Advisory to Exercise Caution Against the Sun
नागपुर नौतपा 2026, भीषण गर्मी,(सोर्स: सौजन्य AI)
Published on
Updated on

Nagpur IMD Weather Update: नागपुर में 25 मई से नौतपा शुरू हो गया है, जो 2 जून तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सूर्य की किरणें अधिक तीव रहेंगी, जिससे धरती पर सूरज की आग बरसेगी। तेज धूप और तू का असर नौतपा में और बढ़ेगा, पहले के पांच दिनों तक बहुत अधिक गमर्मी रहेगी 6वें दिन कई जगह बादल छाने का अनुमान है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हो नौतपा का आरंभ होता है।

इस बार उत्तर भारत में नौतपा के दौरान तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मुरादाबाद में भी पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस अवधि में सूर्य की तेज गर्मी के कारण जमीन और समुद्र तेजी से गर्म होते हैं। इससे वाष्पीकरण की प्रक्रिया तेज होती है, जो आगे चलकर मानसून प्रणाली को मजबूत बनाने में सहायक मानी जाती है।

इसी समय मानसून भी केरल और तमिलनाडु के रास्ते देश में प्रवेश करना शुरू करता है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। नौतपा का विशेष महत्व कृषि और मौसम दोनों दृष्टि से माना जाता है।

कई राज्यों में बारिश का अलर्ट कल केरल पहुंचेगा मानसून

दिल्ली से अहमदाबाद और केन्नई से राजस्थान तक भीषण गर्मी का असर जारी है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई को केरल पहुंच सकता है, जो सामान्य समय से कनरीच पांच दिन पहले होगा आईएमडी ने 15 राज्यों में आधी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है और ओलावृष्टि की भी संभावना है। दिल्ली में 28 मई तक तू का अलर्ट जारी है और उत्तर प्रदेश में 25 से 29 मई तक लू चलने की चेतावनी है। राजस्थान में अगले चार दिन मौसम शुष्क रहेगा और पश्चिमी हिस्सों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं 28-29 मई से पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। बिहार के कई जिलों में 25 से 29 मई तक आंधी-बारिश और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है।

भीषण गर्मी से 200 चमगादड़ों की मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एक गांव में लगभग 200 चमगादड़ मृत मिले, अधिकारियों ने चमगादड़ी की मौत गर्मी होने की आशंका जतायी है, फली नगर पंचायत में नौकोनिया तालाब के किनारे पेड़ी घर हजारों चमगादड़ों ने शरण ती थी।

स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या मैं चमगादड़ों के जमीन पर मृत पड़े होने जबकि कई के पेड़ से लटके होने की सूचना दी। इसके बाद धनकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। एक अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी मौत लू लगने से हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com