नीलामी, लाइव टेलीकास्ट और बड़ा इनाम, बुरहानपुर क्रिकेट लीग में स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा IPL जैसा अनुभव
Burhanpur News: बुरहानपुर में अब क्रिकेट प्रेमियों को आईपीएल जैसी तर्ज पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। शहर में पहली बार बड़े पैमाने पर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
- Written By: सजल रघुवंशी
प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- एआई जनरेटेड)
Burhanpur Cricket League: बुरहानपुर में अब क्रिकेट प्रेमियों को आईपीएल जैसी तर्ज पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। शहर में पहली बार बड़े पैमाने पर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें जिले की 24 टीमें भाग लेंगी। इस आयोजन की खासियत यह है कि आईपीएल की तरह खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया अपनाकर उन्हें अलग-अलग टीमों में शामिल किया गया है, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच और पहचान मिल सके।
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली विजेता टीम को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं रनरअप टीम को 50 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
आईपीएल की तरह ही है पूरा मुकाबला
बुरहानपुर में होने वाली इस क्रिकेट लीग का स्वरूप आईपीएल से प्रेरित रखा गया है। प्रतियोगिता के लिए विभिन्न टीमों के फ्रेंचाइजी मालिक तय किए गए हैं, जिन्होंने खिलाड़ियों के पंजीयन के बाद नीलामी प्रक्रिया के जरिए उन्हें अपनी-अपनी टीमों में शामिल किया है। आयोजन समिति के अनुसार इस पहल का मुख्य मकसद जिले के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म देना और उन्हें बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर उपलब्ध कराना है।
सम्बंधित ख़बरें
‘वो मेरी गर्लफ्रेंड है…’, ग्वालियर किडनैपिंग केस में नया ट्विस्ट, जीतू तोमर ने वीडियो जारी कर किया बड़ा दावा
Bhopal News: सागर गैरे के सैंडविच में निकला कीड़ा, खाद्द विभाग की टीम ने लिए फूड सैंपल; जानें पूरा मामला
‘अंग्रेजी होती राष्ट्रभाषा तो देश में नहीं होती नफरत’, पूर्व IAS नियाज खान का बड़ा बयान; छेड़ी नई बहस
नोटों का ‘कागजी’ खेल, इंदौर में रोड पर मिले 500 की 556 गड्डियां; नोटों के बीच में छिपे रंग-बिरंगे कागज
मैच का होगा प्रसारण
इस क्रिकेट लीग की विशेष बात यह भी है कि मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिससे खिलाड़ी, उनके परिजन और क्रिकेट प्रेमी घर बैठे मैचों का आनंद उठा सकेंगे। आयोजन को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और वे इसे जिले के लिए गर्व की बात बता रहे हैं।
खिलाडियों को आगे बढ़ाने का है उद्देश्य
खिलाड़ियों का मानना है कि इस प्रतियोगिता से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा, जो भविष्य में उन्हें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकता है। वहीं आयोजन समिति का कहना है कि उनका मुख्य लक्ष्य मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना और जिले को खेल जगत में नई पहचान दिलाना है।
यह भी पढ़ें: Bhind News: पटवारी भर्ती 2008 में बड़ा खुलासा, 18 साल बाद खुली फर्जीवाड़े की पोल; 2 महिलाओं सहित 6 पर FIR दर्ज
आयोजकों का मानना है कि इस तरह के टूर्नामेंट से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्हें पेशेवर क्रिकेट का अनुभव मिलेगा। साथ ही उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।
