बुरहानपुर में थाने के भीतर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर; पुलिस पर लगाए शिकायत न सुनने के आरोप

Madhya Pradesh News: बुरहानपुर से एक ऐसी खबर निकल कर आ रही है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, जब पुलिस ने एक युवक की शिकायत नहीं सुनी तो उसने खुद पर प्रेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की।
khairati bazar bablu wankhede self immolation burhanpur news update
बुरहानपुर में युवक ने की आत्मदाह की कोशिश (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Burhanpur News: बुरहानपुर से एक ऐसी खबर निकल कर आ रही है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, जब पुलिस ने एक युवक की शिकायत नहीं सुनी तो उसने खुद पर प्रेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। गौरतलब है कि युवक ने आत्मदाह की कोशिश थाने में की। बताया जा रहा है कि युवक अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचा था लेकिन सुनवाई के दौरान नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।

युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक का नाम बबलू बताय जा रहा है और वह बुरहाानपुर के खैराती बाजार क्षेत्र का रहने वाला है। परिजनों का आरोप है कि यदि समय पर शिकायत सुनी जाती तो युवक इतना बड़ा कदम नहीं उठाता।

युवक ने पुलिस पर लगाया शिकायत न सुनने का आरोप

खैराती बाजार निवासी बबलू वानखड़े अपनी समस्या को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे थे। आरोप है कि काफी देर तक गुहार लगाने के बावजूद उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे वह बेहद नाराज़ हो गए। गुस्से में युवक ने थाना परिसर में ही अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह आग लगने से पहले उसे काबू में लिया, हालांकि इस दौरान वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद पूरे थाना परिसर में हड़कंप और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना में झुलसे युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। परिवार के लोगों का कहना है कि अगर समय रहते उसकी शिकायत पर ध्यान दिया जाता, तो स्थिति यहां तक नहीं पहुंचती। वहीं, पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक ने आखिर किन हालात में इतना गंभीर कदम उठाया।

घटना ने किए कई सवाल खड़े

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के थाने के भीतर आत्मदाह के प्रयास की इस घटना ने पुलिस कार्यप्रणाली और शिकायतों के निराकरण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है। अब देखना होगा की मामले में क्या निकल कर आता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com