पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारना पड़ा महंगा, MP के मैहर में BJP पदाधिकारी गिरफ्तार, देखें Video
मध्यप्रदेश के मैहर जिले में दशहरा जुलूस के दौरान पुलिस आरक्षक को थप्पड़ मारने के आरोप में BJP के एक स्थानीय पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
Representative Image
मैहर : मध्यप्रदेश के मैहर जिले में दशहरा जुलूस के दौरान पुलिस आरक्षक को थप्पड़ मारने के आरोप में BJP के एक स्थानीय पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। बीते रविवार को हुई इस घटना का वीडियो बीते सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर जहां सरकार पर निशाना साधा, वहीं जिले के एक BJP नेता ने कहा कि गिरफ्तार पार्टी पदाधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस आरोपी की पहचान अरुण चौरसिया के रूप में हुई है, जो भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष है। उसकी पत्नी मैहर नगर परिषद में पार्षद है। मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि रविवार को आरक्षक गुड्डू यादव एक ऑटो-रिक्शा के चालक की तलाश कर रहा था, क्योंकि ऑटो सिनेमा हॉल के पास सड़क पर खड़ा था और इसके कारण यातायात बाधित हो रहा था।
मध्य प्रदेश में ये चल क्या रहा है …
पुलिस वाले पिट क्यों रहे हैं …मैहर मैं बीजेपी मण्डल उपाध्यक्ष अरुण चौरासिया देखिये कैसे चल समारोह के दौरान पुलिस वाले को मार रहे हैं… इस से पहले #जबलपुर और #उज्जैन मैं भी इसी तरह की घटनाएँ हुई लेकिन मध्य प्रदेश की सरकार पार्टी देख के करवाई… pic.twitter.com/Nv8EJXfA45 — Umang Singhar (@UmangSinghar) October 14, 2024
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पुलिस ने बताया कि चौरसिया ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर आरक्षक के साथ कथित तौर पर मारपीट की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। सोमवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आने के बाद यह घटना प्रकाश में आई, जिसके बाद चौरसिया और दो अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 221 (सरकारी कर्मचारी के सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन में बाधा डालना) और 132 (सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया।
यहां पढ़ें – आज होगा महाराष्ट्र-झारखंड की चुनाव तारीखों का ऐलान, दोपहर 3.30 बजे EC की प्रेस कांफ्रेंस
पुलिस ने यह भी बताया कि चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके दो साथियों की तलाश जारी है। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो भी सामने आया है जिसमें पुलिस चौरसिया को उसके घर से स्थानीय थाने ले जाती दिख रही है। विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए।
यहां पढ़ें – झारखंड चुनाव की घोषणा के ऐलान से पहले JMM का गंभीर आरोप
इस बाबत कांग्रेस नेता ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में क्या चल रहा है? पुलिसकर्मियों को क्यों पीटा जा रहा है? देखिए कैसे मैहर में जुलूस के दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरुण चौरसिया एक पुलिसकर्मी की पिटाई कर रहे हैं।” इससे पहले जबलपुर और उज्जैन में भी ऐसी ही घटनाएं हुई थीं, लेकिन मध्यप्रदेश सरकार पार्टी के आधार पर कार्रवाई करती है। मैहर में 24 घंटे बाद कार्रवाई की गई, लेकिन जबलपुर और उज्जैन के बारे में क्या?”
इसके साथ ही सिंघार ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की चुप्पी पर भी सवाल उठाए, जिनके पास राज्य के गृह विभाग का प्रभार भी है। मैहर जिले के भाजपा प्रवक्ता सावन जायसवाल ने कहा कि चौरसिया की पत्नी पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल हुई थीं। उन्होंने कहा कि चौरसिया मंडल उपाध्यक्ष के पद पर हैं और हालिया घटनाक्रम के बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उनके बारे में उचित निर्णय लेंगे। (एजेंसी इनपुट के साथ)
