Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस

IT Ministry Notice: WhatsApp पर आए नए यूजरनेम फीचर को लेकर सरकार का रुख लगातार सख्त होता नजर आ रहा है। पहले तो सरकार ने WhatsApp के प्रस्तावित Username Feature पर रोक लगाने की बात कर रही है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 02, 2026 | 10:10 PM

Telegram and Signal (Source. Socail Media)

Follow Us
Follow Us:

Username Feature: WhatsApp पर आए नए यूजरनेम फीचर को लेकर सरकार का रुख लगातार सख्त होता नजर आ रहा है। पहले तो सरकार ने WhatsApp के प्रस्तावित Username Feature पर रोक लगाने की बात की और अब केंद्र सरकार की नजर Telegram और Signal जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर भी है। जिसमें दोनों ऐप्स पर यह सुविधा पहले से मौजूद है और अब आईटी मंत्रालय इन कंपनियों से भी जवाब मांग सकता है कि यूजर की असली पहचान कैसे सुनिश्चित की जाती है और फर्जी अकाउंट्स को रोकने के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं।

इसमें सरकार की चिंता यह है कि कहीं यूजरनेम फीचर साइबर अपराधियों के लिए नया हथियार न बन जाए। ऐसे में आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर टेक कंपनियों और सरकार के बीच अहम बातचीत देखने को मिल सकती है।

सरकार किन सवालों के जवाब चाहती है?

सूत्रों में अभी तक सामने आया है कि आईटी मंत्रालय कंपनियों से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछ सकता है। इनमें यह शामिल है कि Username बनाने की प्रक्रिया क्या है, फर्जी या मिलते-जुलते यूजरनेम को कैसे रोका जाता है और किसी सरकारी संस्था, सेलिब्रिटी या आम व्यक्ति की पहचान की नकल रोकने के लिए कौन-से सुरक्षा उपाय लागू हैं। इसके अलावा शिकायत मिलने पर फर्जी यूजरनेम हटाने या ब्लॉक करने की प्रक्रिया और जरूरत पड़ने पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग की व्यवस्था पर भी स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

दोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी

Flipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट

14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान

Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?

WhatsApp के फीचर पर पहले ही लग चुकी है रोक

इसके साथ ही बता दें कि WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ाने के उद्देश्य से Username Feature लाने की तैयारी कर रहा था। लेकिन रोलआउट से पहले ही सरकार ने Meta को नोटिस भेजकर फिलहाल इसे लॉन्च नहीं करने के लिए कहा और तीन दिनों के भीतर जवाब भी मांगा है। जिसको देखते हुए WhatsApp ने स्पष्ट किया कि फिलहाल यह फीचर जारी नहीं किया जा रहा है और इसमें कई सुरक्षा उपाय जोड़े गए हैं।

ये भी पढ़े: Flipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट 

क्यों बढ़ी सरकार की चिंता?

इस मामले को लेकर सरकार का मानना है कि यदि यूजरनेम सिस्टम में पर्याप्त सुरक्षा नहीं हुई तो इसका इस्तेमाल ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट और पहचान छिपाकर धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों में किया जा सकता है। जिसमें सबसे बड़ी चिंता यह है कि कोई व्यक्ति सरकारी विभाग, बैंक, वित्तीय संस्था या किसी मशहूर व्यक्ति से मिलता-जुलता नाम अपनाकर लोगों को आसानी से गुमराह कर सकता है। ऐसे में इसको लेकर विशेषज्ञों का मानना भी यही है कि यूजर प्राइवेसी और साइबर सुरक्षा के बीच संतुलन बनाना बड़ी चुनौती है। ऐसे में सरकार का अगला कदम न सिर्फ WhatsApp बल्कि Telegram और Signal जैसे अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए भी नए दिशा-निर्देश तय कर सकता है।

Government is now keeping an eye on telegram and signal username feature

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 10:10 PM

Topics:  

  • Cyber Fraud
  • Tech News
  • Telegram
  • WhatsApp

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.