-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Jmm Slams On Bjp Over Eci Announcing Jharkhand Assembly Election Schedule
झारखंड चुनाव की घोषणा के ऐलान से पहले JMM का गंभीर आरोप, BJP को कल ही मिल चुकी थी जानकारी
- Written By: राहुल गोस्वामी
चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता मनोज पांडेय ने आरोप लगाया कि, BJP नेताओं को तो बीते सोमवार को ही चुनाव के ऐलान की जानकारी मिल गई थी।

झारखंड चुनाव की घोषणा से पहले JMM का आरोप
नई दिल्ली: जहां एक तरफ चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने चुनाव आयोग पर खुब निशाना साधा है। इस बाबत JMM नेता मनोज पांडेय ने आरोप लगाया कि, BJP नेताओं को तो बीते सोमवार को ही चुनाव के ऐलान की जानकारी मिल गई थी। पांडेय ने चुनाव आयोग को मोदी सरकार की कठपुतली भी बताया है।
इस बाबत JMM नेता मनोज पांडेय ने कहा, ‘हम चुनाव के लिए हमेशा ही तैयार रहते हैं…लेकिन आज चुनाव की घोषणा होने वाली है और इसकी जानकारी BJP के कुछ नेताओं को कल ही हो गई थी। ये बहुत ही गंभीर विषय है क्या अब इसे मान लिया जाए कि BJP नेताओं के इशारे पर चुनाव आयोग काम करता है? आखिर कैसे हिमंत बिस्वा सरमा कल अपने एक बयान में बोल गए कि आज चुनाव की घोषणा होने वाली है। किसी आयोग को इस कदर कठपुतली बनाकर रखना बड़ी ही गंभीर बात है।”
यहां पढ़ें – कौन है असली NCP का मालिक, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: On ECI to announce Jharkhand Assembly elections today, JMM Leader Manoj Pandey says, “The election is to be announced today but BJP leaders got information about it yesterday itself. This is a very serious matter. Does the commission work at the behest… pic.twitter.com/2nTOuHmRg0 — ANI (@ANI) October 15, 2024
वहीं चुनावों की आज घोषणा होने पर झारखंड कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने भी कहा कि, “चुनाव आयोग का सम्मान करते हुए हम कहना चाहते हैं कि जब चुनाव आयोग कोई फैसला लेता है तो वह कटघरे में क्यों खड़ा होता है। झारखंड की ड्यू डेट 6 जनवरी है तो उससे पहले इसे कराएं। आप महाराष्ट्र के साथ चुनाव कराना चाहते हैं। जब हरियाणा में चुनाव की तारीख 3 नवंबर और महाराष्ट्र में 26 नवंबर थी तो आपने दोनों चुनाव एक साथ क्यों नहीं कराए? जब आप हमारी बातों को अनसुना करते हैं तो हमें लगता है कि आप राजनीति या किसी पार्टी विशेष से प्रेरित होकर इस तरह की घोषणाएं कर रहे हैं, इसके बावजूद हम चुनाव आयोग के इस फैसले को लेकर तैयार हैं।”
यहां पढ़ें – आज होगा महाराष्ट्र-झारखंड की चुनाव तारीखों का ऐलान, दोपहर 3.30 बजे EC की प्रेस कांफ्रेंस
इस पर पलटवार करते हुए झारखंड भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि , “हम तैयार हैं, 5 जनवरी तक विधानसभा की मियाद पूरी हो रही है तो उससे से पहले यहां चुनाव होना था लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा घबरा गई है। हेमंत सोरेन, सोरेन डायनेस्टी के आखिरी युवराज साबित होंगे। JMM की करारी हार होगी। हम चुनाव के लिए तैयार हैं और वे लोग चुनाव के लिए तैयार नहीं हैं जिन्हें हार का डर सता रहा है।संविधान में दिए गए प्रावधान के अनुसार चुनाव आयोग मियाद पूरी होने के 6 महीने पहले तक चुनाव करा सकती है।”
जानकारी हो कि निर्वाचन आयोग आज यानी मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। निर्वाचन आयोग चुनाव संबंधी विस्तृत जानकारी की घोषणा के लिए यहां अपराह्न साढ़े तीन बजे संवाददाता सम्मेलन का आयोजन करने वाला है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी को समाप्त होने वाला है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Jmm slams on bjp over eci announcing jharkhand assembly election schedule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













