Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Today Daily Horoscope: जानिए 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन। जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसके लिए शुरू होगा दुर्भाग्य। सभी 12 राशियों के राशिफल के लिए खबर जरूर पढ़ें।
- Written By: अपूर्वा नायक
आज का राशिफल 3 जुलाई 2026 (सौ. डिजाइन फोटो )
Daily Horoscope For 03 July 2026: शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। कुछ जातकों को करियर और व्यापार में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, रिश्तों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
आज जन्म लेने वाला बालक बुद्धिमान, उदार हृदय और परोपकारी स्वभाव का होगा। साहित्य एवं कला के क्षेत्र में विशेष योग्यता प्राप्त कर सकता है। एक बार जो निर्णय करेगा, उस पर दृढ़ रहेगा। भाग्यशाली, सहनशील तथा हर कार्य को पूरे मन से करने वाला होगा। माता-पिता के प्रति श्रद्धा और भक्ति का भाव रहेगा।
सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए दुविधा की स्थिति के कारण निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। कार्य विस्तार की नई रूपरेखा बनेगी। आध्यात्मिक और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। निजी कार्यों पर विशेष ध्यान देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Birthday Horoscope 01 July 2026: आज जिनका जन्मदिन है, जानिए उनके लिए कैसा रहेगा आने वाला एक साल?
Aaj Ka Rashifal 01 July 2026: इन राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्य
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए रिश्तों को थोड़ा समय दें, इससे मन की उलझनें दूर होंगी। रक्त एवं पेट संबंधी विकारों से सावधान रहें। खानपान में संयम रखें और किसी बाहरी व्यक्ति पर जल्द भरोसा न करें।
मिथुन
मानसिक तनाव के कारण अशांति बनी रह सकती है। व्यापारिक सौदे लाभदायक साबित हो सकते हैं। कार्यभार अधिक रहेगा। मनोरंजन और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
कर्क
चाहते हुए भी किसी मामले में समझौता करना पड़ सकता है। कानूनी मामलों में अनुभवी लोगों की सलाह लाभदायक रहेगी। न्यायालय संबंधी प्रयासों में सफलता मिल सकती है। अतिथियों के आगमन के योग हैं।
सिंह
दूसरों की सलाह मानकर आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। शिक्षा और संतान से जुड़े कार्यों में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। शत्रुओं पर विजय मिलेगी तथा भय और मानसिक तनाव दूर होगा।
कन्या
विवाह संबंधी चर्चाओं में सफलता मिलने की संभावना है। रुके हुए कार्य पूरे करने में कुछ कठिनाई आ सकती है। जोखिम वाले कार्यों में विशेष सावधानी बरतें। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी।
तुला
करीबी लोगों के कारण मन परेशान रह सकता है। मेहनत और प्रयास से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। सामाजिक विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। मनोरंजन के अवसर बढ़ेंगे।
वृश्चिक
पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे। भाग्य के सहयोग से नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नई योजनाओं की रूपरेखा बनेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, फिर भी लापरवाही न करें।
धनु
परिचित लोगों के कारण कार्यों में बाधा आ सकती है। दुविधा से बाहर निकलने पर लाभ मिलेगा। शारीरिक सुख और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। यात्रा और मनोरंजन के योग हैं।
मकर
अपनी पुरानी गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से सोचा हुआ कार्य पूरा हो सकता है। आय के साथ खर्च भी बढ़ेंगे।
कुंभ
करियर में उतार-चढ़ाव के कारण चिंता बढ़ सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। धार्मिक यात्रा संभव है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और मन प्रसन्न रहेगा।
मीन
बिखरे हुए कार्यों को समेटने में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेने से बचें। नौकरी में पदोन्नति और स्थानांतरण से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिल सकता है।
ये भी पढ़ें :- Weekly Horoscope : जून के आखिरी सप्ताह में बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन का साप्ताहिक राशिफल
व्यापार भविष्य
आषाढ़ कृष्ण तृतीया तथा श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी और ऊनी वस्त्र के भाव में तेजी रहने की संभावना है। वायदा कारोबार में दोपहर 12:02 बजे के आसपास बाजार का रुख देखकर व्यापार करना लाभदायक रह सकता है।
