- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Vidisha Man Poses As Bachelor In Bhopal And Engages In Relationship With Tribal Woman
खुद को कुंवारा बताकर विदिशा के युवक ने भोपाल में रचाया ढोंग, आदिवासी युवती से बनाए संबंध; आरोपी गिरफ्तार
- Reported By: शिवम दत्त तिवारी | Edited By: सजल रघुवंशी
Bhopal News: भोपाल के मंगलवारा में आदिवासी युवती से ज्यादती और ब्लैकमेलिंग, शादीशुदा होने की बात छिपाकर किया यौन शोषण, विदिशा का आरोपी मनीष रघुवंशी गिरफ्तार।

आरोपी मनीष रघुवंशी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhopal Mangalwara Case: भोपाल में एक आदिवासी युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर मंगलवारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विदिशा जिले के मंडीबामोरा निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी मनीष रघुवंशी ने खुद को अविवाहित बताकर भोपाल निवासी 30 वर्षीय आदिवासी युवती से संपर्क किया था। दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और आरोपी ने प्रेम संबंध स्थापित कर युवती को शादी का भरोसा दिलाया। आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने कई बार युवती का यौन शोषण किया।
शादी का वादा कर किया कथित शोषण
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे विभिन्न स्थानों पर लेकर जाता था और शादी का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती को लंबे समय तक यह विश्वास था कि आरोपी उससे विवाह करेगा लेकिन बाद में उसे आरोपी की वास्तविकता का पता चला। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने रिश्ते के दौरान युवती की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच ली थीं। इन तस्वीरों का इस्तेमाल कर वह कथित तौर पर उसे धमकाता था और संबंध बनाए रखने के लिए दबाव डालता था।
सम्बंधित ख़बरें
ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसा था मंडला का पुलिसकर्मी, आत्महत्या मामले में दो नर्स गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
‘छप्पर फाड़ कर मिली जीत’, राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद भोपाल BJP दफ्तर में जश्न; CM मोहन यादव ने कही बड़ी बात
रतलाम के पलसोड़ी में भड़की अतिक्रमण विरोधी आग, प्रशासनिक टीम पर भीषण पथराव; 40 से ज्यादा गिरफ्तार
उज्जैन के बलेडी में नाली को लेकर खूनी विवाद, युवक को उतारा मौत के घाट; दो आरोपी गिरफ्तार और दो अब भी फरार
तस्वीरें वायरल करने की धमकी का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसी डर के कारण वह लंबे समय तक मानसिक दबाव में रही। बाद में उसे जानकारी मिली कि आरोपी पहले से विवाहित है और उसने अपनी वैवाहिक स्थिति छिपाकर उसे धोखे में रखा था। सच्चाई सामने आने के बाद युवती ने आरोपी की तलाश शुरू की। वह कई बार मंडीबामोरा भी पहुंची लेकिन वहां उसे पता चला कि आरोपी विदिशा में रह रहा है।
यह भी पढ़ें: ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसा था मंडला का पुलिसकर्मी, आत्महत्या मामले में दो नर्स गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
शिकायत के बाद पुलिस ने की गिरफ्तारी
आरोपी की कथित हरकतों से परेशान होकर युवती ने अंततः मंगलवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद भोपाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को विदिशा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विवेचना जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं उसने इसी तरह अन्य महिलाओं को भी धोखे का शिकार तो नहीं बनाया। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Vidisha man poses as bachelor in bhopal and engages in relationship with tribal woman
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खुद को कुंवारा बताकर विदिशा के युवक ने भोपाल में रचाया ढोंग, आदिवासी युवती से बनाए संबंध; आरोपी गिरफ्तार
Jun 12, 2026 | 08:02 PMPhD करने वालों के लिए खुशखबरी! हर महीने 1 लाख रुपये तक दे रही हैं ये सरकारी फेलोशिप, जानें पूरी जानकारी
Jun 12, 2026 | 07:54 PMDhamaal 4 Trailer: ‘धमाल 4’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, खजाने की तलाश में निकली गैंग मजेदार मुसीबतों में फंसी
Jun 12, 2026 | 07:48 PMब्लैकमेलिंग के जाल में फंसा था मंडला का पुलिसकर्मी, आत्महत्या मामले में दो नर्स गिरफ्तार; जानें पूरा मामला
Jun 12, 2026 | 07:44 PMAyushman And Mahatma Phule Scheme का लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुंचाएं-महापौर मेहता, शहर में लगेंगे विशेष शिविर
Jun 12, 2026 | 07:36 PMअन्ना हजारे को 90वें जन्मदिन पर रक्षा मंत्रालय का अनूठा उपहार: रालेगण सिद्धि पहुंचा ऐतिहासिक टी-55 टैंक
Jun 12, 2026 | 07:32 PM‘छप्पर फाड़ कर मिली जीत’, राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद भोपाल BJP दफ्तर में जश्न; CM मोहन यादव ने कही बड़ी बात
Jun 12, 2026 | 07:23 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM












