PhD करने वालों के लिए खुशखबरी! हर महीने 1 लाख रुपये तक दे रही हैं ये सरकारी फेलोशिप, जानें पूरी जानकारी

PhD Scholarship : देश में पीएचडी करने वाले छात्रों के लिए कई सरकारी फेलोशिप और स्कॉलरशिप योजनाएं उपलब्ध हैं। इसके तहत शोधार्थियों को 37 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये प्रति माह तक की आर्थिक सहायता।
PhD scholars in India can receive monthly fellowships ranging from ₹37,000 to ₹1 lakh under various government-funded schemes.
पीएचडी फेलोशिप और स्कॉलरशिप योजनाएं (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

PMRF Fellowship : देश में उच्च शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार और विभिन्न सरकारी संस्थाएं पीएचडी (PhD) करने वाले छात्रों को कई तरह की स्कॉलरशिप और फेलोशिप योजनाएं उपलब्ध करा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से छात्रों की मदद करना और उन्हें शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

कई फेलोशिप योजनाओं के तहत शोधार्थियों को हर महीने 37,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये या उससे अधिक तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है। इसके अलावा कई योजनाओं में रिसर्च ग्रांट, अकादमिक सहयोग और अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं। ऐसे में पीएचडी करने की योजना बना रहे छात्रों के लिए ये योजनाएं काफी मददगार साबित हो सकती हैं।

शोधार्थी प्रधानमंत्री फेलोशिप फॉर डॉक्टोरल रिसर्च

प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप (PMRF) देश की सबसे प्रतिष्ठित योजनाओं में से एक मानी जाती है। यह IIT, IISc, IISER और अन्य प्रमुख संस्थानों में पीएचडी कर रहे छात्रों के लिए उपलब्ध है। इसके तहत पहले दो वर्षों तक 70,000 रुपये प्रति माह, तीसरे वर्ष 75,000 रुपये और चौथे व पांचवें वर्ष 80,000 रुपये प्रति माह तक फेलोशिप दी जाती है।

साथ ही शोध कार्य के लिए कुल 10 लाख रुपये तक का रिसर्च ग्रांट भी प्रदान किया जाता है। वहीं UGC-NET और CSIR-NET जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) भी देशभर के शोधार्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह विज्ञान, मानविकी और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों के छात्रों को रिसर्च के दौरान वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है। इसके अलावा विज्ञान विषयों के छात्रों के लिए DST INSPIRE Fellowship भी एक महत्वपूर्ण योजना है।

37 हजार से 1 लाख रुपये प्रति माह तक की फेलोशिप

इंजीनियरिंग और तकनीकी विषयों में रिसर्च करने वाले छात्रों के लिए AICTE Doctoral Fellowship (ADF) के तहत 37,000 से 42,000 रुपये प्रति माह तक की फेलोशिप दी जाती है। वहीं उद्योगों से जुड़े रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाले शोधार्थी प्रधानमंत्री फेलोशिप फॉर डॉक्टोरल रिसर्च का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें कुछ मामलों में फेलोशिप राशि 1 लाख रुपये प्रति माह तक पहुंच जाती है।

इसके अलावा भारत सरकार SC, ST और OBC वर्ग के छात्रों के लिए विशेष राष्ट्रीय फेलोशिप योजनाएं भी चलाती है। महिलाओं के लिए UGC पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप जैसी योजनाएं उपलब्ध हैं, जो उन्हें उच्च स्तरीय शोध कार्य जारी रखने में मदद करती हैं। ऐसे में योग्य छात्र अपनी रुचि और पात्रता के अनुसार इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने शोध और करियर को नई दिशा दे सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com