ट्विशा शर्मा केस: सेकंड पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में लगेगा समय, सीन रिक्रिएशन की तैयारी में पुलिस
Twisha Sharma Case Investigation: एम्स दिल्ली के मेडिकल बोर्ड ने ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम किया है। ट्विशा की सेकंड पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में समय लग सकता है। रिपोर्ट SIT को सौंपी जाएगी।
- Written By: प्रीतेश जैन
ट्विशा शर्मा और समर्थ सिंह (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Twisha Sharma Second Postmortem: राजधानी भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच ने एक और अहम मोड़ ले लिया है। एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक टीम ने रविवार को भोपाल एम्स में उनका दूसरा पोस्टमार्टम किया। करीब तीन घंटे चली इस प्रक्रिया के बाद टीम सैंपल, फोटो-वीडियो और लिखित निष्कर्ष लेकर दिल्ली लौट गई।
एम्स दिल्ली के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी पूरी नहीं है। हिस्टोपैथोलॉजी और विसरा जांच बाकी है, इसलिए फाइनल रिपोर्ट आने में समय लगेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी रिपोर्ट केवल वैज्ञानिक परीक्षण और लैब एनालिसिस के बाद ही जारी की जाएगी।
टीम ने समर्थ के घर का भी दौरा किया
दूसरे पोस्टमार्टम के बाद एम्स दिल्ली की टीम कटारा हिल्स स्थित आरोपी समर्थ सिंह के घर भी पहुंची, जहां घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। टीम लगभग 14 मिनट तक मौके पर रही, फोटो लिए और जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने इलाके को फिर से सील कर दिया। जांच के दौरान परिवार ने पहले पोस्टमार्टम पर कई सवाल उठाए थे, खासकर चोटों, गले के निशान, लिगेचर मार्क और विसरा परीक्षण को लेकर। ऐसे में अब दूसरी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में एसआईटी को सौंपी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
दमोह: 141 सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों का कटा वेतन, सार्थक ऐप पर अटेंडेंस नहीं लगाने पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई
सीहोर में सड़क निर्माण पर उठे सवाल: मछली पुल-रेलवे स्टेशन मार्ग के डिवाइडर में घटिया निर्माण का आरोप
उज्जैन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: ब्रांडेड डेयरी के नाम पर फर्जी बिलिंग कर पनीर सप्लाई करने वाला अरेस्ट
खंडवा ITI में परीक्षा व्यवस्थाओं को लेकर ABVP का हंगामा, प्राचार्य का घेराव, आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म
सीन रीक्रिएशन की तैयारी
इधर, पुलिस जांच में सीन रीक्रिएशन की तैयारी भी शुरू हो गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी समर्थ सिंह को घर ले जाकर घटनाक्रम को दोहराया जाएगा, ताकि साक्ष्यों की पुष्टि की जा सके। वहीं, समर्थ सिंह के वकीलों ने दावा किया है कि घटना के बाद समर्थ ने ही ट्विशा को फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया था। उनका कहना है कि यदि हत्या की मंशा होती, तो आरोपी खुद पीड़िता को अस्पताल नहीं ले जाता।
ये भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा केस: सुप्रीम कोर्ट, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और भोपाल जिला अदालत में सुनवाई
समर्थ और गिरीबाला अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे
पोस्टमार्टम के बाद शाम को भदभदा श्मशान घाट में ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में कई लोग शामिल हुए, जबकि आरोपी समर्थ सिंह ने इसके लिए अदालत से कोई अनुमति नहीं मांगी। वहीं, ट्विशा की सास गिरीबाला भी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई।
