Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उज्जैन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: ब्रांडेड डेयरी के नाम पर फर्जी बिलिंग कर पनीर सप्लाई करने वाला अरेस्ट

: उज्जैन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने फर्जी बिलिंग कर ब्रांडेड डेयरी के नाम पर पनीर सप्लाई करने वाले युवक को पकड़ा। पनीर के नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए। अब पुलिस कार्रवाई की तैयारी है।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 09, 2026 | 02:57 PM

पनीर का सैंपल लेते अधिकारी (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Ujjain Fake Paneer Supply: उज्जैन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर सप्लाई से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने महाकाल मंदिर क्षेत्र स्थित चौबीस खंभा माता मंदिर के पीछे संचालित ‘सतयुग इन’ होटल में दबिश देकर एक युवक को कथित रूप से फर्जी बिल के जरिए पनीर की सप्लाई करते हुए पकड़ा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी साधारण पनीर खरीदकर उसे एक प्रतिष्ठित डेयरी के नाम से बेच रहा था और ग्राहकों को उसी डेयरी के नाम के फर्जी बिल उपलब्ध करा रहा था। मामले में खाद्य विभाग ने पनीर का स्टॉक जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत शर्मा और बी.एस. देवलिया के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी की पहचान अतुल बढ़वार के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि वह नागझिरी स्थित यशोदा डेयरी से सामान्य पनीर खरीदता था। इसके बाद शहर के कई नामी होटलों और प्रतिष्ठानों में उसकी सप्लाई करते समय फ्रीगंज स्थित प्रसिद्ध ‘मधुर डेयरी’ के नाम से फर्जी बिल जारी करता था। इस तरह वह ग्राहकों को यह विश्वास दिलाता था कि उन्हें प्रतिष्ठित ब्रांड का पनीर उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि वास्तविकता कुछ और थी।

जांच के लिए भेजा पनीर का सैंपल

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके से पनीर का स्टॉक जब्त कर लिया और उसकी गुणवत्ता व शुद्धता की जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला भेज दिए हैं। इसके अलावा आरोपी से पुराने बिल, खरीद-बिक्री के दस्तावेज और खाद्य लाइसेंस भी मांगे गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह फर्जीवाड़ा कब से चल रहा था और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

सम्बंधित ख़बरें

खंडवा ITI में परीक्षा व्यवस्थाओं को लेकर ABVP का हंगामा, प्राचार्य का घेराव, आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म

मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा

स्कूल या झरना? छतरपुर के गंज प्राथमिक स्कूल में क्लासरूम बना तालाब, जान जोखिम में डालकर बाहर निकले बच्चे

ओंकारेश्वर स्थित 108 फीट की शंकराचार्य प्रतिमा पर उठे सवाल, CBI तक पहुंची तकनीकी खामियों की शिकायत

फर्जी बिलों के उपयोग की पुष्टि

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फर्जी बिलों के उपयोग की पुष्टि हुई है। अब विभाग दस्तावेजों की विस्तृत जांच कर रहा है। साथ ही मामले की जानकारी महाकाल थाना पुलिस को भी दी जा रही है ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद यदि पनीर की गुणवत्ता में किसी प्रकार की मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : राजा रघुवंशी मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट में सोनम का जवाबी हलफनामा, बोली- मुझे झूठे आरोपों में फंसाया गया

खाद्य कारोबारियों में हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद शहर के होटल और खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मिलावट, फर्जी बिलिंग या ब्रांड के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Ujjain food department action fake paneer billing madhur dairy case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 02:57 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh News
  • Ujjain News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.