Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खंडवा ITI में परीक्षा व्यवस्थाओं को लेकर ABVP का हंगामा, प्राचार्य का घेराव, आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म

Khandwa ITI News : खंडवा ITI में ट्रेड टेस्ट-2026 की परीक्षा व्यवस्थाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर ABVP ने प्राचार्य का घेराव किया। 3 घंटे तक प्रदर्शन के बाद प्रशासन के भरोसे पर आंदोलन खत्म किया।

  • Reported By: नितिन झवर | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 09, 2026 | 02:34 PM

ITI छात्रों का प्रदर्शन (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Khandwa ITI ABVP Protest: खंडवा स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में अखिल भारतीय ट्रेड टेस्ट-2026 के दौरान परीक्षा व्यवस्थाओं में कथित अव्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर परिषद कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने प्राचार्य एवं परीक्षा केंद्राध्यक्ष का घेराव किया। बारिश के बीच करीब तीन घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के दौरान परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। देर रात तक चले इस विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन के हस्तक्षेप और लिखित आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

एबीवीपी का आरोप है कि 6 जुलाई से शुरू हुई अखिल भारतीय ट्रेड टेस्ट-2026 में निदेशालय सामान्य प्रशिक्षण (डीजीटी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक टूल्स, मशीनरी, रॉ मटेरियल, पीपीई किट और अन्य परीक्षा सामग्री समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई। इससे विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं प्रभावित हुईं और उन्हें परीक्षा देने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। संगठन का कहना है कि प्रशिक्षण अधिकारियों ने पहले ही आवश्यक सामग्री की मांग लिखित रूप से की थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की।

सरकारी ITI के छात्रों के लिए व्यवस्था नहीं

परिषद ने आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान निजी आईटीआई के विद्यार्थियों और उनके स्टाफ को प्राथमिकता दी गई, जबकि शासकीय आईटीआई के छात्रों के लिए जरूरी संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। एबीवीपी ने विशेष रूप से वेल्डर ट्रेड में मेटल आर्क वेल्डिंग, जीएमएडब्ल्यू, जीटीएडब्ल्यू, स्टेनलेस स्टील प्लेट, इलेक्ट्रोड, फिलर रॉड, एप्रन, दस्ताने, लेग गार्ड और सुरक्षा जूतों जैसी सामग्री उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा उठाया। इसके अलावा फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, स्टेनोग्राफी और कोपा (COPA) सहित कई ट्रेडों में भी आवश्यक उपकरणों और सामग्री की कमी का आरोप लगाया गया।

सम्बंधित ख़बरें

मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा

स्कूल या झरना? छतरपुर के गंज प्राथमिक स्कूल में क्लासरूम बना तालाब, जान जोखिम में डालकर बाहर निकले बच्चे

ओंकारेश्वर स्थित 108 फीट की शंकराचार्य प्रतिमा पर उठे सवाल, CBI तक पहुंची तकनीकी खामियों की शिकायत

राजा रघुवंशी मर्डर केस: सुप्रीम कोर्ट में सोनम का जवाबी हलफनामा, बोली- मुझे झूठे आरोपों में फंसाया गया

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम, पुलिस प्रशासन और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने एबीवीपी पदाधिकारियों, विद्यार्थियों और संस्थान प्रबंधन से चर्चा की। इसके बाद प्राचार्य एवं परीक्षा केंद्राध्यक्ष ने लिखित आश्वासन दिया कि आगामी परीक्षाओं से पहले सभी आवश्यक टूल्स, मशीनरी और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएंगे तथा जिन व्यवस्थाओं में कमी रह गई है, उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : ओंकारेश्वर स्थित 108 फीट की शंकराचार्य प्रतिमा पर उठे सवाल, CBI तक पहुंची तकनीकी खामियों की शिकायत

जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

एबीवीपी ने कहा कि जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से 50 से 60 किलोमीटर की दूरी तय कर परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि छात्रों की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो छात्र हितों की रक्षा के लिए आगे भी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।

Khandwa iti abvp protest trade test exam irregularities

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 02:34 PM

Topics:  

  • Khandwa News
  • Madhya Pradesh News
  • Students Protest

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.